फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fury over stone pelting on procession, recitation of Hanuman Chalisa

Ambala News: शोभायात्रा पर पथराव से रोष, हनुमान चालीसा का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fury over stone pelting on procession, recitation of Hanuman Chalisa
छावनी के सदर बाजार चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए हिंदू संगठनों के लोग - विज्ञ​प्ति
अंबाला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से नूंह में आयोजित ब्रजमंडल यात्रा पर हुए हमले पर हिंदू संगठनों ने मंगलवार एकजुट होकर विरोध जताया। छावनी के सदर बाजार चौक पर भारी संख्या में हिंदू संगठनों के लोग जमा हुए और नारेबाजी करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, राष्ट्रीय बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी और गीता गोपाल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रोष जताया। उन्होंने कहा कि जेहादी तत्वों की ओर से पत्थरों, हथियारों और बंदूकों से कार्यकर्ताओं, महिलाओं और बच्चों पर हमला करना सरासर गलत है।
विज्ञापन


शांति की अपील

भाईचारा बना रहना चाहिए। किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। सभी धर्म सम्मान योग्य हैं। ऐसी घटना निंदनीय है। हमारी तरफ से भी दुआ प्रार्थना की गई है, ताकि जल्द ही अमन-शांति कायम हो। -मोहम्मद असगर कासमी, इमाम जामा मस्जिद अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नूंह में हुई घटना निंदनीय है। सभी को आपसी प्रेम से रहना चाहिए। कुछ शरारती तत्वों के कारण ऐसे हालात पैदा होते हैं। इससे भाईचारा खत्म नहीं होना चाहिए। इस मौके पर आपसी सामंजस्य बेहद जरूरी है।


-संजय भट्ट, पुजारी, शिव मंदिर, महेश नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed