फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fruit seller who beat up woman and husband in jail along with companions

महिला व पति के साथ मारपीट करने वाला फल विक्रेता साथियों सहित जेल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fruit seller who beat up woman and husband in jail along with companions
नारायणगढ़। पति पत्नी से मारपीट करने वाले फल विक्रेता सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह विवाद खराब फल बदलने को लेकर हुई बहस के दौरान हुआ था। फल विक्रेता ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला और उसके पति के साथ मारपिटाई की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इन आरोपों के साथ फल विक्रेता तनवीर सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर सोमवार कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को आगामी आदेशों तक जेल भेज दिया है। बता दें कि रविवार को गांव डेहर की एक महिला ने अग्रसेन चौक पर स्थित एक फल विक्रेता से कुछ फल खरीदे थे। इनमें फल विक्रेता ने खराब फल भी डाल दिए थे। महिला ने जब खराब फलों को बदलने के लिए विक्रेता से बात की तो उसने तैश में आकर दुर्व्यवहार करते हुए साथियों के साथ मिलकर पहले महिला और फिर उसके पति पर हमला कर दिया। इस कारण स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा कर दिया और रोष स्वरूप सड़क जाम कर दी। थाना प्रभारी विजय कुमार के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद फल विक्रेता और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed