फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fruad

7 लाख 9 हजार रूपये के लिए कीटनाशक और पकड़ा दिया फर्जी ड्राफ्ट केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
fruad
लाखों रुपये की कीटनाशक खरीदने के उपरांत नकली ड्राफ्ट देकर लाखों रुपये का चूना लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में अनाज मंडी मे स्थित अश्वनी फर्टिलाइजर दुकान के हिस्सेदार उमेश अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 4 जून को जब वह अपनी दुकान पर बैठा था तो सुबह लगभग 10 बजे उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम प्रेम गोयल बताते हुए पंजाब में स्थित कुराली की न्यूमेन कोंपोनेंट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मालिक बताया। उसने कहा कि कुछ कीटनाशक खरीदना चाहता है। इसके बाद उसने पेमेंट बैंक ड्राफ्ट द्वारा लिये जाने की बात कही। इसके बाद प्रेम गोयल नामक व्यक्ति ने कहा कि अपने ड्राइवर नरेंद्र सिंह को बैंक ड्राफ्ट के साथ भेज रहा है। उसकी गाड़ी में कीटनाशक लोड करा देना। उमेश के अनुसार तभी कुछ देर उपरांत एक गाड़ी आई और उसने करीब कीटनाशक गाड़ी में लोड करवा दिए। बदले में गाड़ी के ड्राइवर ने उसे 7 लाख 9 हजार रुपये का ड्राफ्ट भी दे दिया। इसी दौरान उमेश ने अपने दुकान के मुनीम चमन लाल को स्टेट बैंक की शाखा के उक्त ड्राफ्ट को वेरिफाई करने पर भेजा। बैंक वालों ने बताया कि यह ड्राफ्ट ठीक है। 5 जून को मुनीम ने उक्त ड्राफ्ट को कैश करवाने के लिए फर्म के अकाउंट में जमा करवा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार 7 जून रविवार को उसके मोबाईल पर बैंक से 295 रुपये डिसहोनर अमाऊंट कटने बारे मैसेज आया। जब उन्होंने बैंक से पूछताछ की तो अधिकारियों ने बताया कि हम केवल चेक ट्रंकेशन सिस्टम कांप्लायन्स देखकर यह बात सकते हैं कि यह सही है या नहीं जबकि नकद होने बारे क्लीयरिंग के समय ही सारी डिटेल चैक की जाती है। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने प्रेम गोयल नामक व्यक्ति से बात करनी चाही तो उसका मोबाइल बंद मिला । जब ड्राईवर के फोन पर संपर्क किया गया तो उसने भी मुझे साफ जवाब दे दिया कि मैंने अपना काम कर दिया कि मुझे इस बारे कुछ नहीं पता । उमेश ने आरोप लगाया कि ड्राइवर नरेंद्र सिंह ने उसके साथ फर्जी दस्तावेज बनाकर गलत व फर्जी ढंग से लाखों रुपये की कीटनाशक की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने उमेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कारवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed