फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

घरेलू शौचालय योजना में फ्रॉड, तीन दर्जन परिवारों के साथ ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
froud
अंबाला। राज्य सरकार की घरेलू शौचालय योजना में बड़ा फ्रॉड उजागर हुआ है। स्लम एरिया में शौचालय निर्माण के लिए करीब तीन दर्जन लोगों के बैंक खातों में आए रकम को बिचौलिए ही डकार गए। पिछले दिनों इस मामले की शिकायत हुई तो जांच की जिम्मेदारी आर्थिक अपराध शाखा को दी गई। पुख्ता सबूतों के आधार पर अब तीन बिचौलियों के खिलाफ पुलिस ने साजिशन धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक कांग्रेसी नेता के साथ दो महिलाएं भी हैं। कार्रवाई से बचने के लिए इनमें से एक महिला ने कुछ रोज पहले ही भाजपा ज्वाइन की थी।
विज्ञापन

4700 परिवारों की हुई थी पहचान
राज्य सरकार की ओर से 2018 में अंबाला को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए अभियान की शुरूआत की थी। इसके लिए सबसे पहले उन परिवारों की पहचान की जिनके पास घरेलू शौचालय की सुविधा नहीं है। इसी वजह से ये लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं। सर्वे के बाद ऐसे 4700 परिवारों की पहचान हुई थी। इन परिवारों को योजना के तहत 14-14 हजार रुपये शौचालय निर्माण के दिए जाने थे। शहर के जसमीत नगर व कबीर नगर में ऐसे तीन दर्जन परिवारों के बैंक खातों में 25-25 हजार रुपये आए थे। इनमें ज्यादातर परिवार ऐसे थे जिन्हें दो-दो शौचालय के निर्माण के लिए राशि जारी की गई थी।
विज्ञापन

तीन परिवारों की पूरी राशि ट्रांसफर की
जब राज्य सरकार की ओर से घरेलू शौचालय के स्कीम शुरू हुई थी तो कबीर नगर के कांग्रेसी नेता धर्मेद्र, महिंद्र सिंह व सोनिया ने यहां के ज्यादातर परिवारों को योजना का लाभ दिलवाने का लालच दिया। सर्वे में पहले इन परिवारों को सूची में नाम डलवाने की बात कही। इसके बाद यहां की कौशल्या, रामदुलारी व लक्ष्मण के खाते में 25-25 हजार रूपये शौचालय निर्माण के लिए आ गए। इनका आरोप है कि बिचोलियों ने मिलकर तीनों के खाते से 75 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरों से लिए 17-17 हजार रुपये
कबीर नगर के बाली, ज्योति, शालू, करण, बुतो, शंकुतला, वेदप्रकाश, बिंदा, अशोक, दर्शनलाल, शंकुतला व कांता देवी के बैंक खाते में भी शौचालय निर्माण के लिए 25-25 हजार रूपये आए थे। इनका आरोप है कि इसकी भनक लगने के बाद आरोपियों ने तुरंत उनसे बैंक की पासबुक जमा करवा ली। फिर एक-एक कर सभी से 17-17 रूपये बैंक खाते से निकलवाकर हड़प लिए। आरोपियों ने इन परिवारों को यह कहा कि मकान की कच्ची छतें बदलवाने के लिए उनके खातों में 80-80 हजार रूपये अलग से आएंगे। उस पैसे में वो कुछ नहीं लेंगे। इसी लालच में ’यादातर परिवारों ने शौचालय के सारे पैसे गवां दिए।
न शौचालय बना न ही पैसे आए
ठगी का शिकार हुए इन परिवारों को अब तक आरोपियों ने न तो पैसे वापिस किए न ही ये शौचालय का निर्माण करवा पाए। इन आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर अब आरोपी इन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। तंग आकर ही पुलिस को मामले की शिकायत दी गई। आर्थिक अपराध शाखा ने जांच के बाद मामला बलदेव नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
धर्मेंद्र का ताल्लुक कांग्रेस से सोनिया भाजपा में
गरीब परिवारों के घरेलू शौचालय के पैसे हड़पने वाले आरोपी धर्मेंद्र का ताल्लुक कांग्रेस है। जबकि इस मामले में कार्रवाई से बचने के लिए सोनिया ने कुछ समय पहले ही भाजपा ज्वाइन की है। जबकि तीसरा आरोपी महिंद्र नगर निगम का कर्मचारी बताया जा रहा है।

घरेलू शौचालय के निर्माण में हुई ठगी के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुख्ता सबूतों के आधार पर तीनों आरोपियों को काबू किया जाएगा। सभी परिवारों के बयान दर्ज किए गए हैं।
महल सिंह, जांच अधिकारी, बलदेव नगर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed