फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   froud

रिटायर्ड बिजली निगम कर्मी के खाते से निकाले 4.5 लाख, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
froud
अंबाला। पंजाब बिजली निगम से रिटायर्ड कर्मी के खाते से साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए गए। यह ठगी किस तरह हुई उन्हें नहीं पता। क्योंकि न तो उन्हें किसी का फोन आया न ही उन्होंने किसी को मोबाइल में आया ओटीपी दिया। यह राशि सेवानिवृत्ति पर मिली थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के बिजली बोर्ड से सेवानिवृत कर्मचारी बृज कुमार के खाते से धोड़ाधड़ी कर 4 लाख 50 हजार रुपए निकाल लिए। जब इस बात का उन्हें पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत कैंट थाना में दर्ज करवाई। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वह बीडी फ्लोर मिल के पीछे निशांत बाग के निवासी हैं। 2017 में पंजाब बिजली बोर्ड में लाइन मैन के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिरहंद मंडी, फतेेहगढ़ साहब में खाता था। इसमें उनकी रिटायरमेंट की राशि जमा थी। लेकिन 22 अगस्त को उन्होंने एटीएम से 20 हजार रुपए निकलवाए थे। इसके बाद 22 से 27 अगस्त के बीच उनके खाते से 4 लाख 50 हजार रुपए अलग अलग समय पर निकाल लिए। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें न तो फोन आया न कोई सूचना मिली। इसके साथ ही उन्होंने बैंक कर्मचारियों पर भी शिकायत के बाद संतोषजनक जवाब न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed