फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   From 18 years to 44 years, vaccine will be started from today

आज से लगेगी 18 वर्ष से 44 वर्ष वालों को वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
From 18 years to 44 years, vaccine will be started from today
18 साल से ऊपर वालों का वैक्सीन लगवाने को लेकर चल रहा इंतजार रविवार यानी 2 मई को खत्म हो जाएगा। 1 मई को शाम तक डोज नहीं पहुंचने के कारण अभियान शुरू नहीं हो पाया, लेकिन रविवार से इस अभियान के तहत केवल रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को पहली डोज लगेगी।
विज्ञापन

बता दें कि अभियान की शुरुआत करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की दिनभर टेंशन बढ़ी हुई थी। शनिवार रात करीब 8 बजे जैसे ही अंबाला में करीब 15 हजार वैक्सीन की डोज पहुंची तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। साथ के साथ सभी हेल्थ वर्करों को उनके एरिया के अनुसार ही कैंप लगाने का शेड्यूल जारी किया गया। देशव्यापी इस अभियान के चलते युवाओं में इस कदर जोश देखने को मिल रहा था कि भारी तादाद में लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। रजिस्ट्रेशन के हिसाब से ही सभी जिलों में डोज पहुंची है।
विज्ञापन

पोर्टल से टाइम शेड्यूल की बुकिंग के बिना नहीं लगेगी वैक्सीन
सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पर ही वैक्सीन नहीं लगेगी, इसके लिए पोर्टल से टाइम शेड्यूल भी बुक करना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने से पंजीकृत युवा के नाम वैक्सीन की डोज तो अलाट हो जाएगी, लेकिन जब तक टाइम शेड्यूल नहीं लिया जाएगा तो मुख्यालय से वैक्सीन की डोज रिलीज नहीं होगी। नोडल अधिकारी डॉ. विशाल ने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने वाले युवाओं की मदद के लिए अलग काउंटर बनाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 10 से 3 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और टाइम शेड्यूल बुक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडी कॉलेज में लगेगा कैंप, पहली के साथ ही दूसरी डोज भी रखी जाएगी सेफ
डॉ. विशाल ने बताया कि 2 मई को वैक्सीन लगाने का कैंप अस्पताल से अलग छावनी के एसडी कॉलेज में लगेगा। जहां रजिस्ट्रेेशन करवाने वालों को बुलाया जाएगा, ताकि वह टीकाकरण करवा सके। इस अभियान के तहत आई वैक्सीन की खेप का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। रोजाना होने वाले वैक्सीनेशन की अपडेट सूचना ऑनलाइन होगी। ऑनलाइन करते ही संबंधित युवा के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज और वेब आइडी भेजनी होगी। वेब आइडी के आधार पर दूसरी डोज की तिथि और समय रहेगी। वैक्सीन की खेप आते ही सभी डॉक्टरों को अपनी-अपनी जगह कैंप लगाकर टीका लगाने के लिए बोला गया।
शनिवार को जोश के साथ पहुंचे युवा वापस
सरकार की गाइडलाइन के मुुताबिक 28 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद भारी संख्या में युवा जिलेभर के अस्पतालों में जोश के साथ पहुंचे। वैक्सीन न पहुंचने की खबर से बेखबर युुवा को लौटाया तो वह मायूस हो गए। वहीं कुछ प्राइवेट कंपनियों ने वैक्सीन लगाकर ही आने की बात बोली हुई थी। ऐसे में इनसे जुड़े कर्मचारियों ने डॉक्टरों व स्टाफ को मैसेज कर वैक्सीन न लगने की जानकारी देने बारे बोलते हुए रोष जताया और लौट गए। बता दें कि 18 से ऊपर वालों में केवल मेडिकल स्टाफ आदि को ही रूटीन की तरह वैक्सीन लगी।
45 से ऊपर में 1 हजार 447 ने लगवाई शनिवार को वैक्सीन
जिले में पहली डोज 2 लाख 31 हजार 954 को लग चुकी है। इसी प्रकार 63 हजार 82 लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन की दोनों डोज लग चुकी हैं। इस तरह जिले में अब तक 2 लाख 95 हजार 36 कोरोना की डोज लगाई जा चुकी हैं। शनिवार को 1 हजार 447 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

18 वर्ष की आयु से अधिक वालों को आज से टीका लगेगा। अंबाला में शनिवार रात 8 बजे ही 15 हजार वैक्सीन की डोज पहुंची है। केवल रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को ही यह वैक्सीन लगाई जाएगी।
- डॉ. कुलदीप, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed