फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Friends attacked at Jaggi City Center to collect cake to celebrate wedding anniversary

शादी की सालगिरह मनाने के लिए केक लेने जग्गी सिटी सेंटर पहुंचे दोस्तों पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Friends attacked at Jaggi City Center to collect cake to celebrate wedding anniversary
अंबाला। शादी की सालगिरह मनाने के लिए केक लेने जग्गी सिटी सेंटर गए तीन दोस्तों में से दो पर करीब पांच युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में जगदीप सिहं ने बताया कि वह रणजीत नगर शहर का निवासी है और मोहाली में रियल इस्टेट का काम करता है। आठ अक्तूबर को उसके दोस्त हरप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-9 अंबाला की शादी की सालगिरह थी। वह रात 11.30 बजे अपने दोस्त हरप्रीत सिंह, व समीर शर्मा निवासी कैलाश नगर मॉडल टाउन शहर के साथ केक लेने के लिए जग्गी सिटी सेंटर आया था। वह अपने दोस्त हरप्रीत सिहं के साथ फार्च्युनर गाड़ी में बैठा था। उसका दोस्त समीर शर्मा केक लेने के लिए सेंटर में ग्यानिश नामक दुकान पे गया था। एक इनोवा गाड़ी में सवार 4-5 लड़के वहां पर आए, जिन्होंने शराब पी रखी थी। इनमें से एक लड़का गाड़ी के पास आया और दोनों दोस्तों से शराब की डिमांड करने लगा। दोनों ने मना कर दिया तो वह चिल्लाने लगा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उन्होंने नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed