फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Freight train derailment report is ready, sword hangs over employees

Ambala News: मालगाड़ी डिरेलमेंट की रिपोर्ट तैयार, कर्मचारियों पर लटकी तलवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Freight train derailment report is ready, sword hangs over employees
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में 20 सितंबर को पटरी से उतरा पार्सल मालगाड़ी का डिब्बा। फाइल
अंबाला। रेलवे यार्ड में बेपटरी हुई मालगाड़ी की रिपोर्ट मंडल रेल प्रबंधक के टेबल तक पहुंच गई है जोकि आगामी एक दो दिनों में इस रिपोर्ट के संबंध में फैसला लेंगे, लेकिन फैसले से पहले ही डिरेलमेंट की तलवार रेल कर्मचारियों पर लटक गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी अनुसार ऑपरेटिंग विभाग की इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है,वहीं यह भी सामने आया कि दो डिब्बों को आपस में जोड़कर रखने वाली कपलिंग ढीली थी, इस कारण एक डिब्बे के पहिए पटरी से उतर गए थे।
विज्ञापन

इस मामले की रिपोर्ट को तैयार करने में कनिष्ठ स्तर के अधिकारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी, दो से तीन बार रिपोर्ट तैयार की गई और घटनास्थल का दौरा करके नापतोल भी की गई कि कहीं रेल पटरी में तो कोई खामी नहीं रही या फिर मालगाड़ी को बैक करते हुए कोई लापरवाही आदि तो नहीं बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
20 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नजदीक वॉशिंग लाइन में पार्सल वैन वाली मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया था। मामले की सूचना मिलते ही मंडल कार्यालय और रेलवे स्टेशन के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। डिब्बे को पटरी पर चढ़ाने के लिए कर्मचारियों को भी साजो-सामान के साथ बुला लिया था। इस दौरान मौजूद वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी विलयमजीत सिंह और विभागीय अधिकारी रितिका वशिष्ठ भी मौके पर खड़े थे। उन्होंने इसे मॉकड्रिल बताया था, हालांकि कुछ दूसरे विभागों के अधिकारी इसे हादसा बताकर अपने उच्चाधिकारियों को मामले की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे थे।
वर्जन
अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट को देखने के बाद ही कुछ जानकारी दी जा सकेगी कि यह लापरवाही है या फिर तकनीकी खामी की वजह से हुई दुर्घटना।
एमएस भाटिया, डीआरएम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed