फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Free vaccine for cervical cancer

Ambala News: सर्वाइकल कैंसर की लग रही मुफ्त वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Free vaccine for cervical cancer
अंबाला। महिलाओं में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पाए जाने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अंबाला छावनी के रोटरी कैंसर और सामान्य अस्पताल पहल कर रहा है। इस कैंसर को फैलने से रोकने के लिए अस्पताल में 9 से 14 साल की बच्चियों को निशुल्क वैक्सीन लगाकर बचाव किया जा रहा है। हालांकि यह वैक्सीन निजी अस्पतालों में हजारों रुपये की लागत से लगती है लेकिन रोटरी अस्पताल में यह बिल्कुल निशुल्क लग रही है।
विज्ञापन

बाल कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत आनंद ने बताया कि इस सर्वाइकल कैंसर को बच्चेदानी के मुंह का कैंसर भी कहा जाता है। छोटी उम्र में ही वैक्सीन की दो डोज लग जाए तो इससे बचा जा सकता है। वैक्सीनेशन के लिए डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ समय-समय पर स्कूलों में जाकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन



तीन साल में आ चुके हैं लगभग 50 सर्वाइकल कैंसर के मामले

मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. विजय आनंद ने बताया कि महिलाओं में सबसे ज्यादा सर्वाइकल कैंसर की पाया जाता है। पिछले तीन साल की बात करें तो करीब 50 महिलाओं के कैंसर पर उपचार किया गया है। इसलिए इस कैंसर के फैलाव को रोकने के लिए यह वैक्सीन बच्चों को लगाई जा रही है। जल्द ही 14 साल से ऊपर की युवतियों को भी यह वैक्सीन लगाने को लेकर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इसका निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के कारण फैलता है। जो लंबे समय तक शरीर में रहने के कारण कैंसर का कारण बन जाता है। इस कैंसर से ग्रस्त महिलाओं का कीमोथैरेपी के अलावा ऑपरेशन किया जाता है। इसलिए 9 से 14 साल के लड़कियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है।
डॉ. विनीत आनंद, बाल कैंसर रोग विशेषज्ञ, रोटरी अस्पताल अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed