फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Free eye checkup facility will be available in community health center

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिलेगी नि:शुल्क नेत्र जांच की सुविधा

Sat, 13 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Free eye checkup facility will be available in community health center
बराड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की जांच करते विशेषज्ञ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बराड़ा। स्थानीय निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां के हजारों लोगों को राहत देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क नेत्र जांच सुविधा शुरू की है। पहले यहां पर आंखों का कोई विशेषज्ञ न होने के कारण उपमंडल के हजारों मरीजों को भटकना पड़ता था और निजी अस्पतालों के महंगे इलाज की ओर रुख करना पड़ता था। कई बार स्थानीय स्तर पर इलाज ना मिलने के कारण मरीज को अंबाला, यमुनानगर और चंडीगढ़ के आंखों के अस्पताल में जाना पड़ता था। इससे उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद होते थे। यहां के लोगों की काफी समय से मांग थी कि सरकारी अस्पताल में नेत्ररोग विशेषज्ञ की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।





पहले दिन 68 ने कराई जांच



सिटी के नागरिक अस्पताल के नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेय वशिष्ठ ने बताया कि अंबाला एसएमओ की ओर से इस सुविधा की शुरूआत की गई है ताकि स्थानीय वासियों को आंखों का उपचार मिल सके। पहले दिन करीब 68 मरीज अपनी नेत्र जांच के लिए पहुंचे। इनमें 11 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए, जबकि 22 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा सभी मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क दी गईं।
विज्ञापन






वीरवार को आएगी टीम

एएसएमओ डॉ बीरबल सिंह ने कहा कि विभाग की ओर यह अच्छा कदम उठाया गया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। हर सप्ताह बृहस्पतिवार को सिटी के नागरिक अस्पताल से नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ श्रेय वशिष्ठ और उनके दो अन्य सहयोगी मरीजों के नेत्रों की जांच करेंगे। सभी मरीजों को निशुल्क जांच के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed