{"_id":"6595b2b1f25000ab220698a5","slug":"free-cardiac-test-will-be-done-in-civil-hospital-report-will-be-given-in-half-an-hour-ambala-news-c-36-1-amb1002-16344-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नागरिक अस्पताल में होंगे निशुल्क कार्डियक टेस्ट, आधे घंटे में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नागरिक अस्पताल में होंगे निशुल्क कार्डियक टेस्ट, आधे घंटे में रिपोर्ट
विज्ञापन
अंबाला। जिले के दो बड़े नागरिक अस्पताल कैंट और सिटी में आने वाले दिल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दिल में दर्द होने पर अस्पताल में ईसीजी के तुरंत बाद खून के जरिये कार्डियक टेस्ट की जांच सुविधा भी शुरू हो गई है।
इस टेस्ट के लिए पहले मरीजों को प्राइवेट सेंटरों के पास जाना पड़ता है और करीब 3 से 4 हजार रुपये का खर्च आता था। कैंट व सिटी नागरिक अस्पताल में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयासों से आईएफए मीटर मशीन को लगवाया गया है। लाखों रुपये की लागत से आई इस मशीन के जरिए दिल से जुड़े टेस्ट होंगे और महज आधे घंटे के भीतर ही खून से जांच के बाद पता चल पाएगा कि आखिर दिल में दर्द का क्या कारण है और तुरंत ही उसे उचित उपचार देकर जान बचाई जा सके।
इस टेस्ट के लिए इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के सैंपल भी लिए जाएंगे। इसके अलावा अंबाला कैंट व सिटी की ओपीडी में आने वाले मरीज भी डॉक्टर की जांच के बाद यह टेस्ट करा सकेंगे। अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के ड्यूटी टेक्निकल ऑफिसर देवेंद्र हुड्डा ने बताया कि आईएफए मीटर मशीन के आने से दिल के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
खून से जांच के बाद महज आधे घंटे में ही रिपोर्ट मिल जाएगी। इस टेस्ट की सुविधा अस्पताल में 24 घंटे रहेगी। बता दें कि नागरिक अस्पतालों में दिल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल में ईसीजी, टीएमटी और ईको की सुविधा थी।