फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Frauded lakhs of rupees by giving loan to shopkeeper

Ambala News: दुकानदार का लोन करा लाखाें रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Frauded lakhs of rupees by giving loan to shopkeeper
शहजादपुर। दो लोगों ने एक दुकानदार का लोन करवाकर धोखे से लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर शहजादपुर निवासी संदीप व खानपुर ब्राह्मणा निवासी राजीव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बुर्ज शहीद निवासी दर्शन लाल ने एसपी अंबाला को दी शिकायत में बताया कि शहजादपुर पुराने बस स्टैंड के पास उसकी ट्रंक पेटियों बेचने की दुकान है। सन्दीप व राजीव कुमार उसके पास कई महीनों से आते जाते थे। इन्होंने आपस में मिलीभगत करके मुझसे लोन लेने की बात की। सन्दीप ने लोन लेने के लिए मुझे साथ ले जाकर इनकम टैक्स की रिटर्न भरवाई। फिर संदीप व राजीव ने मिलीभगत कर दुकान में सामान दिखाने के लिए दूसरे किसी जानकार की दुकान से तीन अलमारी रखवा दी। मुझे मेरी दुकान में नाम लिखवाने के लिए भी बोला।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद दोनों लोगों ने मेरी और दुकान की फोटो उतारकर लोन कंपनी में भेज दी। जबकि मेरी दुकान में इतना भी सामान नहीं था कि मैं एक किस्त भी लोन का भुगतान कर सकूं। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर मेरा 5,11,000 रुपये का लोन करवा दिया। 20 जून 2022 को मेरे अकाउंट में 4,76,746 रुपये कट गए। उसके अगले दिन 21 जून 2022 की सुबह को सन्दीप व राजीव मेरी दुकान पर आए और कहने लगे कि तुम अपना मोबाइल हमें दे दो, हमें कुछ चेक करना है। मेरे फोन देते ही संदीप ने राजीव के बैंक अकाउंट में 3,98,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद संदीप ने 50,000 रुपये अपने अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। शिकायत में बताया कि उसके बाद जब मैंने अपना अकाउंट स्टेटमेंट देखा तो मुझे सन्दीप व राजीव की मिलीभगत व धोखाधड़ी का पता चला। अब आरोपी धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed