फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of two lakh 36 thousand in the name of loan

Ambala News: लोन के नाम पर दो लाख 36 हजार की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud of two lakh 36 thousand in the name of loan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। लोन दिलवाने के नाम पर अंबाला सिटी के अग्रसेन चौक निवासी एक व्यक्ति से 2 लाख 36 हजार 29 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में अंबाला सिटी के अग्रसेन चौंक के पीछू न्यू कपड़ा मार्केट निवासी अश्वनी कुमार ने बताया कि उसकी अपनी कपड़े की दुकान एसबीआई बैक के पीछे अग्रसेन चौक पर है। अब दोबारा दी गई शिकायत की जांच में शामिल हुआ हुं। 2 फरवरी 2023 को समय 8.30 बजे रात को अपने घर पर था। अपनी फेसबुक पर एसबीआई बैंक की एक एप्लीकेशन पर बैंक लोन का फार्म भरा। उसके बाद 25 फरवरी को उसके पास मोबाइक नंबर 8276960247 से व्हाट्सएप काल आई और कहा कि आपने लोन के लिए फार्म भरा है। पूछा कि कितना लोन चाहिए और पूछने पर बताया कि 15 लाख रुपये का लोन चाहिए। व्हाट्सएप के जरिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो और बैक खाता नंबर भेज दिया था। ठग ने अपनी आई डी भेजी और उसके बाद फिर व्हाट्सएप से कॉल आई थी जो नहीं उठाई। कुछ ही देर बाद अपना फोन चैक किया तो बैक खाता नंबर से 31 हजार 32 रुपये कट गए। उसके बाद 2 मार्च 2023 को 8 बार में दो लाख 4 हजार 996 रुपये निकाल लिए।
कनाडा से माैसी का लड़का बोलकर 16 लाख ठगे
अंबाला। कनाडा से मासी का लड़का बोलकर ठग ने अंबाला सिटी के जग्गी कॉलोनी निवासी गुरदीप सिंह से 16 लाख रुपये ठग लिए। शातिर ठगों ने पहले तो गुरदीप को उसके खाते में करीब 10 लाख रुपये डालने का झांसा दिया और फिर कभी बैंक कर्मी तो कभी मां की बीमारी व बाद में मौत का बहाना बनाकर अलग-अलग बैंक खातों में थोड़ी-थोड़ी राशि डलवा ली। गुरदीप सिंह ने जब आखिरी राशि भेजने के बाद खाते को जांचा तो उसे ठगी का एहसास हुआ। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की। अब साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मुंबई के बैंक में लाखों आने की बात कहकर झांसे में लिया
शिकायत में जग्गी कॉलोनी निवासी गुरदीप सिंह बताया कि 7 मार्च 2023 को सुबह लगभग 9 बजे के करीब 48729751504 से उसके मोबाईल पर लगभग 5-6 बार फोन आया और सामने वाले ने उसे कनाडा से मासी का लड़का बताया। उसके परिवार से कनाडा में गए होने के कारण वह झांसे में आ गया। ठग ने बताया कि वह अगले महीने अप्रैल में भारत आना है और वह 10 लाख रुपये भेज रहा है। 3 लाख रुपये किसी को देने है वो दे देना बाकि भारत आएगा तो हिसाब कर लेगा। थोड़ी देर बाद सुबह लगभग 10.30 बजे फोन नंबर 911203593617 से फोन आया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुंबई से बोल रहा हूं। जोकि आपकी विदेश से 10 लाख 18 हजार 45 रुपये आपके खाते मे आये है जिसकी उन्होंने मुझे रसीद भी भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग बैंक खातों में डलवाते रहे ठग राशि
गुरदीप सिंह ने बताया कि बैंक कर्मी बने ठग ने कहा कि कल सुबह 10 बजे आपके खाते में पहुंच जाएंगे। फिर दोबारा फोन आया कि एक आदमी के 3 लाख रुपये देने हैं। इतने में एक व्यक्ति का फोन आया कि मेरी माता का ऑप्रेशन हो रहा है और इमरजेंसी है। फिर 7 मार्च 2023 को 3 लाख रुपये खाते में डाल दिए। फिर 5 लाख रुपये और अजय कुमार के खाते से 3 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करवा दिये। फिर 5 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से उपरोक्त खाते में करवा दिये।आखिर में जब मुंबई का बैंक कर्मी बन ठग ने खाते में 25 लाख रुपये आने की बात कहीं तो बैंक में जाकर ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed