फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of three and a half lakhs in the name of getting a house, case filed against three

मकान दिलाने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी, तीन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fraud of three and a half lakhs in the name of getting a house, case filed against three
अंबाला सिटी। मकान दिलाने के नाम पर एक महिला से साढ़े तीन लाख की ठगी कर ली गई। मकान का सौदा दस लाख में तय हुआ था। बयाने के नाम पर लिए गए कुछ पैसे वापस नहीं लौटाए गए और न ही प्लाट दिया गया। पंचायती स्तर पर समस्या का समाधान न निकलने पर महिला ने एसपी अंबाला को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। महेशनगर थाने में तीन लोगों पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रामपुर रोड पर रहने वाली अश्विनी रानी ने पुलिस को बताया कि उसने एक मकान खरीदना था। न्यू प्रीत नगर वासी शिव कुमार शर्मा ने उसे बताया कि बलदेवनगर में हरप्रीत कौर का एक मकान है। वह बेचना चाहते हैं। दस लाख में देंगे। हरप्रीत से मुुलाकात हुई तो उसने हामी भरी। कहा कि बिकने के कुछ समय बाद वह घर को खाली कर देंगे। इसके बाद बयानों के तौर पर साढ़े आठ लाख लिए गए थे। मामले में हरप्रीत का पति गुरमीत सिंह भी शामिल है। पैसे लेने के बाद मकान देने से इनकार कर दिया। बातचीत के दौरान कुछ पैसे लौटाए लेकिन साढ़े तीन लाख रुपये हड़प गए। महेशनगर थाना प्रभारी सुरेश के अनुसार आरोपों की जांच जारी है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed