फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of Rs 3.13 lakh in the name of degree

Ambala News: डिग्री के नाम पर 3.13 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 3.13 lakh in the name of degree
अंबाला सिटी के एसपी कार्यालय में ​शिकायत देने आया प्रगति विहार निवासी लखविन्द्र कुमार। संवाद
अंबाला। बीएएमएस की डिग्री दिलाने के नाम पर तीन लाख 13 हजार रुपये की ठगी हो गई। अंबाला छावनी के प्रगति विहार निवासी लखविंद्र कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। इसमें संजय शर्मा नामक व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

लखविंद्र कुमार ने बताया कि वो मेडिकल का काम करता है। उसने उपरोक्त दोषी के खिलाफ वर्ष 2017 में एक केस धोखाधड़ी व 138 एनआईएक्ट का अदालत में दायर किया था, क्योंकि दोषी ने उसे बीएएमएस की डिग्री दिलाने का आश्वासन दिया था और इसके लिए उसने लगभग 3.13 लाख रुपये हड़प लिए थे। इसके बाद रकम वापिस करने के इरादे से दो चैक भी दिए जोकि बाउंस हो गए।
विज्ञापन

जब उससे पैसे मांगे तो आरोपी व उसके साथी जयदेव पैसे देने से इंकार कर दिया था। इसके बाद उसने कोर्ट याचिका दायर की थी। यहां दोषी संजय शर्मा ने जमानत करवा ली थी। इसके बाद दोषी संजय शर्मा ने कोर्ट में आना बंद कर दिया तो 22 सितंबर 2022 को कोर्ट ने संजय शर्मा को पीओ (भगोड़ा) घोषित कर दिया था। इसके बाद बीच-बीच में संजय शर्मा उसे व्हाट्सएप पर कॉल करके केस वापस लेने की धमकी देता रहा लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 मार्च को रात लगभग 9 बजे जब वह वापिस घर जा रहा था, तब रास्ते में रामबाग रोड के पास आरोपी संजय शर्मा ने उसे रोक लिया और गालियां देनी शुरू कर दी। पत्नी की बीमारी के चलते उसने पुलिस में शिकायत नहीं दी। इसके बाद 17 मार्च को रात लगभग 9.30 बजे एक कार ने साइड मारने की कोशिश की। इससे उसे शक हुआ तो मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed