फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of lakhs of rupees in the name of sending to Canada

कनाडा भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs of rupees in the name of sending to Canada
युवक को कनाडा भेजने नाम पर तीन आरोपियों ने 17 लाख 59 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिंघावाला निवासी ममता वर्मा ने बताया कि उसका बड़ा बेटा आशीष वर्मा विदेश जाना चाहता था। वर्ष 2019 में भाई रोहताश वर्मा ने उसका संपर्क एक व्यक्ति से करवाया था। उस व्यक्ति ने महिला को बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने कई व्यक्तियों को विदेश भेजा है। उसने आश्वासन दिया कि वह उसके बेटे आशीष का कनाडा में पढ़ाई करने का पूरा इंतजाम कर देगा। साथ ही 20 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने 8 लाख 68 हजार रुपये और फिर 1 लाख 51 हजार रुपये बैंक खाते में डलवाए। उसके बाद 3 लाख और फिर 2 लाख 90 हजार रुपये खाता में डाल दिए। उसके बाद 1 लाख 50 हजार रुपये नकद दिए। मगर, उन्होंने अभी उसे कनाडा नहीं भेजा है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed