फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of lakhs in the name of selling land

जमीन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs in the name of selling land
अंबाला सिटी। पहले जमीन को दो लोगों को बेचने और फिर रुपये न लौटाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह न्यू कॉलोनी रतनगढ का निवासी है। उन्होंने 117.5 वर्ग गज का दुर्गा नगर, गांव नसीरपुर में दो मंजिला मकान 12 लाख रुपये में खरीदने था। इसके लिए ब्याने के तौर पर दो लाख 50 हजार रुपये नकद दिए और फिर तीन लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से दिए।
विज्ञापन

जब उन्होंने रजिस्ट्री करवाने की मांग की तो दोषी टालमटोल करने लगे। बाद में उन्हें पता चला कि यह जमीन उन्होंने किसी और के नाम कर दी है। उन्होंने इसको लेकर शिकायत की तो पहले तो वह रुपये देने के लिए राजी हो गए और 25 हजार रुपये भी दे दिए। इसके अलावा जो चेक दिए वह बाद में चले ही नहीं। इस कारण उनसे पांव लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई। जब उन्होंने रुपये मांगे तो उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed