फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of eight thousand rupees in the name of loan

Ambala News: लोन के नाम पर आठ हजार रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Fraud of eight thousand rupees in the name of loan
अंबाला। जलबेड़ा निवासी सविंद्र सिंह से लोन दिलाने के नाम पर आठ हजार की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि पहले तो आरोपी ने लोन दिलाने की बात कही और पैसे ले लिए।
विज्ञापन

अंबाला सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में जलबेड़ा गांव निवासी सविंद्र सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसे कुछ पैसों की जरूरत थी। जब वह बैंक से लोन लेने के लिए इधर-उधर भटक रहा था तो तभी उसे शाहाबाद निवासी नवजोत छावनी के तहसील कार्यालय के सामने मिला।
विज्ञापन

जब लोन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसका शाहाबाद में सीएससी सेंटर है। वह लोगों से कमिशन लेकर लोन दिलवाने का काम करता है। उसको बताया था कि कोई भी दस्तावेज नहीं है। ऐसे में आरोपी ने कहा कि वह कागजात निकालकर दे देगा और बदले में उसे 8 हजार रुपये देने होंगे। झांसे में लेकर नवजोत ने उसे कुछ कागज दिए। इन पर पंच व नंबरदार, सरपंच आदि के हस्ताक्षर करवाकर दिए थे। एक रजिस्ट्री की सत्यापित कापी भी उसके नाम से उपलब्ध करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही असल कागज भी दिए। उन सत्यापित कॉपी पर सब रजिस्ट्रार अंबाला छावनी की मोहर व हस्ताक्षर है। इस बीच मोहर देखकर उसे शक हुआ तो उसने दस्तावेज जांच करवाए तो पता चला कि वो फर्जी थे। इस तरह से आरोपी से उससे आठ हजार रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed