फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud of 20.50 lakhs in the name of sending work permit to Canada

Ambala News: वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के नाम पर 20.50 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 20.50 lakhs in the name of sending work permit to Canada
अंबाला। युवक को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने और काम दिलवाने के नाम पर 20 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो आरोपियों मोती राम और गुरमीत गिल के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुलाना पुलिस को दी शिकायत में गांव तलहेडी गुजरान निवासी जगीर सिंह ने बताया कि मोती राम और गुरमीत गिल लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उनका कार्यालय बराड़ा में है। मार्च, 2021 को दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के घर आए और उसके छोटे पुत्र दीपक को वर्क परमिट पर कनाडा भेजने और वहां पर काम दिलाने की बात कही। इसके लिए 20 लाख 50 हजार रुपये खर्चा बताया।
विज्ञापन

पीड़ित ने कई बार में उन्हें 20 लाख 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद 15 जनवरी 2022 को दोनों आरोपियों ने उन्हें घर पर दीपक का वीजा पकड़ा दिया। यह बाद में फर्जी निकला। अब आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed