फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud in the name of increasing credit card limit from Chowkidar

चौकीदार से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of increasing credit card limit from Chowkidar
पॉलिटेक्निक में सेवारत चौकीदार से ठग ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 21 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। गांव रतनहेड़ी निवासी विनोद कुमार ने सात दिसंबर को एसपी अंबाला को शिकायत दी थी। इसके बाद इस शिकायत की जांच थाना साइबर क्राइम अंबाला के पास पहुंची। जांच के बाद महेश नगर पुलिस ने आरोपी ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता में पीड़ित ने बताया कि वह अंबाला शहर स्थित पॉलिटेक्निक में अनुबंध के आधार पर चौकीदार के रुप में कार्यरत है। उसका छावनी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। एक दिसंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आई। इसमें ठग ने उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 15 हजार से बढ़ाकर 25500 रुपये करने को कहा। ठग ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, वो उसे बताना होगा। उसने ओटीपी ठग को बता दिया। इसके कुछ देर बाद ठग ने शिकायतकर्ता के बैंक के खाते से चार बार में करीब 21 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed