फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud : Health benefit card documents were placed in share trading

धोखाधड़ी : स्वास्थ्य लाभ कार्ड के दस्तावेज शेयर ट्रेडिंग में लगाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Fraud : Health benefit card documents were placed in share trading
अंबाला। सावधान! गांव में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग लाभ कार्ड बनाने के लिए नाम पर युवक घूम रहे हैं। जो दस्तावेज कार्ड बनाने के नाम पर ले रहे हैं और धोखे से शेयर ट्रेडिंग में लगा रहे हैं। ऐसे में पीड़ित को भनक तक नहीं लगती। ऐसा ही मामला शहजादपुर के बिचली धमौली गांव में आया।
विज्ञापन

पीड़ित विशाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि तीन युवक पांच जून को आए और कार्ड के नाम पर दस्तावेज ले गए। बाद में पता लगा कि वे दस्तावेज शेयर ट्रेडिंग का अकाउंट खोलने के लिए लगाए हैं। शातिरों ने पास के गांव में भी दूसरे लोगों को भी निशाना बनाया है। पुलिस ने तीनों युवक रामकुमार, ललित और रामकरण पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मेडिकल टेस्ट में छूट का देते हैं लालच

विशाल ने बताया कि पांच जून को गांव में तीन लड़के सलौला निवासी रामकुमार, ललित और रामकरण स्वास्थ्य लाभ कार्ड बनाने आये थे। जो अचीव गोल बिजनेस ओक्सलरी सर्विसस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी होते हैं। इसके तहत मेडिकल बॉडी टेस्ट में 50 फीसद की छूट मिलती है। वह दस्तावेज पैन, आधार और खाता बुक लेकर गया था। आधार वेरिफिकेशन करने के कुछ देर बाद ही उसके पास ईकेवाईसी एजेंसी से मैसेज आया कि उसकी ईमेल आईडी बदलकर दूसरी हो गई है। मोबाइल नंबर भी बदल गया है। तब चेक किया कि पैन कार्ड और आधार कार्ड, डीजी लॉकर एप से, ऐंजल ब्रोकिंग लिमिटेड पर डीमेट अकाउंट खोलने के लिए किया है। इस अकाउंट का इस्तेमाल शेयर ट्रेडिंग के लिए किया जाता है। जब डीजी लॉकर एप को देखा तो वहीं समय आ रहा था, जब स्वास्थ्य लाभ कार्ड के लिए लड़कों ने ओटीपी मांगा था। इस तरह से दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहजादपुर क्षेत्र से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सलौला गांव निवासी राम कुमार, ललित कुमार और रामकर्ण के रूप में हुई। कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड में लिया। थाना शहजादपुर क्षेत्र से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सलौला गांव निवासी राम कुमार, ललित कुमार व रामकर्ण के रूप में हुई। कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed