फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fraud by pretending to have pending bill

Ambala News: लंबित बिल का झांसा देकर की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Fraud by pretending to have pending bill
अंबाला सिटी। गैस के लंबित बिल का झांसा देकर शातिर ठग ने खाते से करीब साढ़े चार लाख रुपये निकाल लिए। घटना अंबाला सिटी के सेक्टर 9 निवासी व बैंक से सेवानिवृत कर्मचारी रामेश्वर दास के साथ घटित हुई। साइबर सेल ने शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामेश्वर दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर को दोपहर लगभग 1.30 बजे उसके मोबाइल पर एक संदेश आया, इसमें लिखा था कि घरेलू गैस (पाइप लाइन वाली गैस) का बिल लंबित है और अगर बिल जमा न करवाया तो वो गैस की सप्लाई बंद कर देंगे। इसलिए वो उनके कर्मी से मोबाइल नंबर 9237587875 पर बात करें तो रामेश्वर दास ने अपने मोबाइल से उस नंबर पर फोन किया तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसके घर की गैस का बिल लंबित है। जब उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है तो उसने कहा कि उनका गैस का बिल अपडेट नहीं है जो अपडेट करना पड़ेगा। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर 9236846523 से एक प्रोमो कोड आया तो एक लिंक खुल गया। इसके बाद अपने डेबिट कार्ड के माध्यम से उन्होंने पांच रुपये जमा करने का कार्य पूरा किया तो तो मोबाइल नंबर 9237587875 से फोन आया कि उनके पांच रुपये जमा नहीं हुए हैं तो उन्होंने दोबारा पैसे भेज दिए लेकिन वो बार-बार यही कहता रहा कि पैसे जमा नहीं हुए हैं। इसके बाद उसने दूसरे बैंक खाते से भुगतान की बात कही। जब वो अपनी पत्नी के बैंक खाता की पास बुक लाने के लिए गए, तभी उनके मोबाइल पर एक साथ कई संदेश आए और जब उन्होंने देखा तो पहली बार में 25 हजार रुपये और फिर 16 हजार 442 रुपये, 45 हजार रुपये, 24 हजार 900 रुपये, 48 हजार रुपये, 11 हजार रुपये, 29 हजार रुपये, 49 हजार रुपये, 49 हजार 244 रुपये, 49 हजार 600 रुपये, 49 हजार 125 रुपये, 49 हजार 400 रुपये यानी कुल 4 लाख 46 हजार 211 रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed