{"_id":"6439a4da324d3f951702fc24","slug":"fourth-sharp-shooter-arrested-in-mohit-ranas-murder-ambala-news-c-36-1-sknl1003-1089-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मोहित राणा की हत्या में चौथा शार्प शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मोहित राणा की हत्या में चौथा शार्प शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के जगाधरी रोड स्थित रिवर साइड स्कूल के सामने हुए मोहित राणा हत्या कांड में चौथे शार्प शूटर रवि को सीआईए-2 ने प्रोडक्शन वारंट पर काबू कर लिया। यह आरोपी वही है जो कार में हमलावरों के साथ था और इसने भी मोहित राणा और विशाल भोला पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें मोहित राणा की हत्या हो गई थी।
अब सीआईए-2 के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए रोहतक के गांव बनयानी निवासी आरोपी शार्प शूटर रवि उर्फ साहिल को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोप को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। इस मामले में संलिप्त ग्यारह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
दोहरे हत्याकांड से जुड़ा है मामला
दरअसल 20 जनवरी 2022 को शिकायतकर्ता पंजाब के हंडेसरा गांव रजापुर निवासी सुभाष राणा उर्फ मोनू ने थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जनवरी 2022 को अज्ञात 4,5 लड़कों ने डीएवी रिवरसाइड स्कूल के सामने कार सवार उसके भाई मोहित राणा व विशाल भोला पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिसके कारण मोहित राणा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि विशाल भोला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीआईए-1, सीआईए-2, सीआईए-नारायणगढ़, साइबर सैल व प्रबंधक थाना महेशनगर पुलिस की 5 संयुक्त टीमों का गठन किया था। सयुंक्त टीमों द्वारा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है। उपचार के दौरान विशाल भोला की भी इस मामले में मौत हो चुकी है।