{"_id":"68ce5b2a79119a43960559fc","slug":"four-workers-suffered-burn-injuries-in-a-garment-factory-at-ambala-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: कपड़े की फैक्ट्री में हुआ हादसा, बुरी तरह झुलसे चार मजदूर, चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किए गए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: कपड़े की फैक्ट्री में हुआ हादसा, बुरी तरह झुलसे चार मजदूर, चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किए गए घायल
Sat, 20 Sep 2025 01:14 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:14 PM IST
सार
कपड़े की फैक्ट्री में काम करते हुए अंबाला में चार मजदूर हादसे का शिकार हो गए जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गए। सभी मजदूर भट्ठी में काम कर रहे थे। शुरुआती जांच में गर्म कोयले के गिरने के कारण हादसा होने की जानकारी है।
विज्ञापन
फैक्ट्री में काम करते हुए झुलसे मजदूर
- फोटो : संवाद
विस्तार
साहा के केसरी गांव स्थित प्रताप फैक्टरी में शुक्रवार रात 10 बजे काम करते समय अचानक चार मजदूर झुलस गए। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फैक्ट्री में बॉयलर फटा था या फिर भट्ठी की चपेट में मजदूर आए हैं। सिर से लेकर पैर तक झुलसी अवस्था में चारों मजदूरों को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम
इस हादसे में हल्दरी निवासी लखविंद्र उम्र 31 साल, शाहाबाद के निवासी सतीश उम्र 40 साल, किशनगढ़ निवासी विनोद कुमार उम्र 40 साल और बिहार के लखी सराय निवासी ललू उम्र 25 साल बुरी तरह से झुलस गए हैं। साहा थाना पुलिस ने भी फैक्टरी में घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
कपड़े की फैक्ट्री में हुआ हादसा
थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भट्ठी में काम करते समय अचानक से चारों मजदूरों पर कोयला गिर गया। फैक्टरी में काफी बड़ी भट्ठी है। फैक्टरी में जींस और अन्य कपड़ों को बनाया जाता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana: मकान में लगी आग, जिंदा जला सरकारी स्कूल का अध्यापक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप