फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four workers burnt in factory furnace, foreman, manager named

Ambala News: फैक्टरी की भट्ठी में झुलसे चार श्रमिक, फोरमैन, मैनेजर नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Four workers burnt in factory furnace, foreman, manager named
केसरी गांव की प्रताप फैक्टरी में बॉयलर की इस भट्ठी में हादसे के दौरान झुलसे मजदूर: सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। केसरी गांव की प्रताप फैक्टरी में चार मजदूरों के झुलसने के मामले में साहा थाना पुलिस ने फैक्टरी के फोरमैन व मैनेजर पर मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई झुलसे मजदूर विनोद कुमार की तहरीर पर हुई। दोनों पर पुलिस ने बीएनएस में लापरवाही की धारा 289, 125 ए व 125 बी के तहत की।
साहा थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
भट्ठी पर लगी लोहे की ग्रिल जगह-जगह से पड़ी टूटी, पहले करवा चुके थे अवगत : प्रताप फैक्टरी में जिस मैनुअल भट्ठी में यह हादसा है, उस जगह उपलों को निकालने के लिए लोहे की बड़ी ग्रील भी जगह-जगह से टूट पड़ी है। नीचे का हिस्सा पूरी तरह से गल चुका है तो ऊपर भी कई पत्तियां टूटी पड़ी है, ऐसा लगता है कि सालों से इसे दुरुस्त नहीं करवाया गया।
विज्ञापन

हालांकि घायल मजदूरों का कहना है कि वह कई बार इस संबंध में फैक्टरी के मालिक व मैनेजर को अवगत करवा चुके हैं बावजूद उन्हें दुरुस्त नहीं किया गया।
हादसे के बाद 12 घंटे तक अस्पताल में नहीं पहुंचे फोरमैन व मालिक : फैक्टरी में इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद भी किसी ने सुध लेना तक उचित नहीं समझा। महज एक सिक्योरिटी गार्ड व कुछ कर्मचारी ही घायलों को लेकर कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचे, यहां से चंडीगढ़ पीजीआई अस्पताल। हादसे में घायल विनोद आईसीयू में है तो सतीश भी तबीयत ज्यादा खराब है। जबकि दो अन्य मजदूर की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी में लगे हैं छह-छह टन स्टीम के लगे हैं तीन बॉयलर : फैक्टरी मालिक सतीश बंसल ने बताया कि उनकी फैक्टरी 14 साल पुरानी है। जींस का कपड़ा बनाने का काम होता है। फैक्टरी में तीन बॉयलर लगे हुए है। जो छह-छह टन स्टीम के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed