{"_id":"69d175c7dddaed9d970d2b79","slug":"four-vehicles-seized-during-combing-operations-along-the-babyal-and-tangri-rivers-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160966-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बब्याल और टांगरी नदी किनारे कॉम्बिंग में चार वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बब्याल और टांगरी नदी किनारे कॉम्बिंग में चार वाहन जब्त
विज्ञापन
बब्याल के एक मकान में खड़े वाहनों के दस्तावेजों की जांच करती हुई पुलिस: स्वयं
- बिना दस्तावेज के घरों व गली में खड़े मिले थे चार वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अपराध व संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को महेश नगर थाना पुलिस ने बब्याल व टांगरी नदी की कुछ कॉलोनियों में कॉम्बिंग अभियान चलाया। दोपहर एक बजे पुलिस के जवानों की मौजूदगी में गली-मोहल्लों में घूम रहे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनकी जांच की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने बिना दस्तावेजों के खड़ी तीन बाइक व एक एक्टिवा को जब्त किया है। हालांकि वाहन चालकों को दस्तावेज लेकर थाने बुलाया गया है। अगर वो नहीं आते हैं तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र के संग करीब 70 पुलिस के जवान शामिल रहे। बब्याल के बाद टीम ने टांगरी नदी रोड स्थित किन्नरों के क्वार्टर में रहने वाले किराये के घरों को भी जांचा। यहां से पुलिस ने एक बाइक बिना दस्तावेजों के बरामद की गई।