{"_id":"6726b942262ea6844c031454","slug":"four-people-including-a-brother-and-sister-have-dengue-ambala-news-c-36-1-amb1002-132068-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सगे-बहन भाई सहित चार को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सगे-बहन भाई सहित चार को डेंगू
विज्ञापन
अंबाला। मौसम में बदलाव के साथ ही डेंगू ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। एक ही दिन में चार डेंगू के नए मामले सामने आए है। इनमें सगे-बहन भी शामिल है। हालांकि विभाग ने इन मरीजों के परिजनों की सैंपलिंग भी ले ली है।
साथ ही लारवा की जांच भी करा दी है, जिससे कि कोई डेंगू की चपेट में न आ सके। ऐसे में जिलाभर में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 73 तक पहुंच गया है। हालांकि इसके अलावा कई मरीजों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। रोजाना करीब तीन से पांच मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।
अस्पताल में बुखार और प्लेट्लेटस कम होने पर आने वाले मरीजों के डेंगू और मलेरिया के टेस्ट भी कराए जा रहे हैं। अभी देखा जा रहा है कि शहर की अपेक्षा गांवों से डेंगू के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को आए नए मरीजों में जंडली क्षेत्र में एक ही परिवार से चार और पांच वर्षीय सगे भाई बहन को एक साथ ही डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
पिता बलविंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को बच्चे से सही तरीके से सोए थे लेकिन सुबह उठे तो दोनों बच्चों को बुखार था। जांच करवाई तो पता चला कि उन्हें डेंगू है। बलविंद्र सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में मच्छरों की भरमार है। वहां पर न तो ढंग से सफाई की व्यवस्था है और न ही वहां पर अभी तक फाॅगिंग हुई है। इसके अलावा एक 14 वर्षीय बच्चे को भी डेंगू हुआ है।
15 दिनों तक रहेगा खतरा
डॉ. संजीव सिंगला ने बताया कि इन दिनों सुबह और शाम के समय तो ठंड बढ़ रही है लेकिन दिन के समय मौसम में थोड़ी नमी देखने को मिलती है। इसलिए मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अभी 15 दिन ओर डेंगू व मलेरिया का खतरा बना है। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बहुत कम मरीज आए हैं। विभाग की ओर से वार्ड में मरीजों को भर्ती करवाया जा रहा है। लगातार उनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं। लगातार डोर टू डोर सर्वे भी करवाया जा रहा है। यह सर्वे नवंबर तक चलता है।