फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   four officers of food supply department suspended

खाद्य आपूर्ति विभाग के चार अधिकारी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
four officers of food supply department suspended
अंबाला। गेहूं की बोरियों पर पानी छिड़कते हुए वायरल हुए वीडियो के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशक ने जिले के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें से तीन वे अधिकारी हैं, जिन्हें इस मामले की जांच सौंपी गई थी। इनकी जांच रिपोर्ट से निदेशक संतुष्ट नहीं हुए और इन्हें भी निलंबित कर दिया। इनमें सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अवतार, इंस्पेक्टर मीनाक्षी और सब इंस्पेक्टर राजेश शामिल हैं। वहीं मुलाना में कार्यरत इंस्पेक्टर क्रांति को लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, अगस्त में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक व्यक्ति मुलाना की अनाज मंडी स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम में रखी गेहूं की बोरियों पर पानी छिड़क रहा था। यह वीडियो मुलाना अनाज मंडी के चौकीदार ने वायरल किया था। यही वीडियो उपमुख्यमंत्री के पास भेजा गया था। उपमुख्यमंत्री से यह वीडियो निदेशक के पास पहुंचा तो जांच बैठा दी गई। जांच अंबाला के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अवतार, इंस्पेक्टर मीनाक्षी और सहायक इंस्पेक्टर राजेश को सौंपी गई।
विज्ञापन

जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वीडियो वायरल करने वाले चौकीदार से पूछताछ की गई। चौकीदार ने बताया कि यह वीडियो तो पुराना है और गलती से वायरल हो गया। इस दौरान जांच टीम ने करीब 12 सैंपल भी गोदाम से भरे। कुल करीब 5 लाख कट्टे इस गोदाम में थे। जांच टीम ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा कि गोदाम में रखे गेहूं की गुणवत्ता सही है। सैंपल की रिपोर्ट भी सही आई है। यही रिपोर्ट जांच कमेटी ने अधिकारियों को भेज दी। इस जांच रिपोर्ट से अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए और तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो की जांच अंबाला के अवतार, मीनाक्षी और राजेश को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट सही नहीं पाई गई। इस पर इन तीनों को भी इंस्पेक्टर क्रांति सहित निलंबित कर दिया गया है।
- चंद्रशेखर खरे, निदेशक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed