फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four masked bike-borne men robbed a collection agent of Rs 4.74 lakh.

Ambala News: बाइक सवार चार नकाबपोशों ने कलेक्शन एजेंट से 4.74 लाख लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Four masked bike-borne men robbed a collection agent of Rs 4.74 lakh.
- दोसड़का-साबापुर मार्ग पर जान से मारने की धमकी देकर की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। दोसड़का-साबापुर मार्ग पर शुक्रवार शाम बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कैश कलेक्शन एजेंट से 4.74 लाख रुपये लूट लिए। पहले से घात लगाए बैठे दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने एजेंट को रास्ते में घेर लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी से भरा बैग छीनकर भाग गए। मुलाना थाना पुलिस ने साबापुर निवासी खुशी राम एजेंट की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मशीन बंद होने के कारण घर ले जा रहा था नकदी
पीड़ित खुशी राम ने बताया कि वह 5 वर्षों से मुथूट माइक्रोफिन, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और चैतन्य फाइनेंस साहा की नकदी बैंक में जमा कराने का काम करता है। शुक्रवार शाम 6:30 बजे उज्जीवन बैंक का कर्मचारी रजत उसे नकदी देकर गया। जब मुथूट और उज्जीवन बैंक की नकदी का मिलान किया तो कुल राशि 4.74 लाख रुपये थी। वह नकदी को जमा कराने बराड़ा स्थित एसबीआई की सीडीएम मशीन पर गया लेकिन मशीन बंद होने के कारण उसने नकदी अपने पिठ्ठू बैग में रखकर बाइक पर घर जाने लगा।
विज्ञापन

खेतों के बीच सुनसान जगह होने के कारण नहीं मिली सीसीटीवी

पीड़ित खुशी राम ने बताया कि जैसे ही वह होली गांव की ओर जाने वाली सड़क पर दोसड़का रेस्ट हाउस के पास पहुंचा बाइक पर आए चार युवकों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने अपनी बाइकें आगे लगा दी व धक्का-मुक्की कर पकड़ लिया। बाइकों पर भी नंबर प्लेट न होेने के कारण वह नंबर नोट नहीं कर पाया। डायल 112 सहित मुलाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सुनसान रास्ता होने के कारण कोई सीसीटीवी भी नहीं मिला। ऐसे में अब तक बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed