{"_id":"698e456263031d46980e54b5","slug":"four-lakh-rupees-fraud-in-the-name-of-sending-abroad-ambala-news-c-36-1-amb1001-158138-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी
Fri, 13 Feb 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
मुलाना। धीन गांव के एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित के बेटे को जॉर्जिया भेजने का झांसा देकर रुपये हड़प लिए और उसे फर्जी वीजा व टिकट थमा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने यमुनानगर निवासी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में धीन गांव निवासी बलदेव राज ने बताया कि वह अपने बेटे सचिन को काम के लिए विदेश भेजना चाहता था।
इसी सिलसिले में वह जगाधरी के छछरौली रोड स्थित कृष्णा इमिग्रेशन के संचालक गगन से मिला। गगन ने उसे झांसा दिया कि उनके पास जॉर्जिया का बहुत अच्छा पैकेज है और वह 4 लाख रुपये में उसके बेटे का वर्क वीजा लगवा देगा। उसने आरोपी के झांसे में आकर पासपोर्ट और जरूरी कागजात जमा करवा दिए। आरोपी ने 15 दिन बाद फोन कर वीजा आने की बात कही और पैसे मांगे। पीड़ित ने 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और 3.70 लाख रुपये नकद दिए। जून 2025 में आरोपी ने उसे वीजा और टिकट देकर 11 जून की फ्लाइट होने की बात कही। लेकिन जब पीड़ित का बेटा दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, तो वहां जांच में वीजा और टिकट दोनों फर्जी पाए गए। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ित ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने टाल-मटोल शुरू कर दी। काफी समय तक उसके कार्यालय के चक्कर काटने और बार-बार फोन करने के बाद भी जब पैसे नहीं मिले, तो पीड़ित ने एसपी अंबाला को शिकायत दी। संवाद