फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Four generators worth crores of rupees at War Heroes Stadium have been stripped of parts and wires.Four generators worth crores of rupees at War Heroes Stadium have been stripped of parts and wires.

Ambala News: वारहीरोज स्टेडियम में करोड़ों के चार जेनरेटर से कलपुर्जे और तार किए साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four generators worth crores of rupees at War Heroes Stadium have been stripped of parts and wires.Four generators worth crores of rupees at War Heroes Stadium have been stripped of parts and wires.
अंबाला कैंट के निर्माणाधीन वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बिजली पैनल कक्ष में से लोहे की प्लेटो
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। वार हीरोज स्टेडियम की सुरक्षा की अनदेखी के कारण चोरों ने यहां से करोड़ों की सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए करोड़ों के चार साइलेंट जेनरेटर अब केवल लोहे के ढांचे रह गए हैं।
चोरों ने इनके भीतर से लाखों रुपये के कीमती कलपुर्जे और तारें तक चोरी कर ली हैं।
इन जेनरेटरों का उद्घाटन तो दूर, आज तक इनका एक बार भी इस्तेमाल नहीं हो पाया है। यहां तक कि पूरे स्टेडियम में जगह-जगह से लोहे की प्लेंटें, सीलिंग तोड़कर एल्मुनियम गायब है, बंद कमरों के कांच व दरवाजे टूटे पड़े हैं। अधिकारी इस सामान की जिम्मेदारी व देखरेख से पल्लाझाड़ रहे हैं। कोई अधिकारी यह नहीं बता रहा कि यह चोरी कब हुई है।
विज्ञापन

विभाग को नहीं जानकारी : अधिकारियों की अनदेखी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्टेडियम में दर्शकों के बैठने वाले सीटिंग एरिया को भी नहीं छोड़ा गया है। वहां सुंदरता के लिए लगी सीलिंग व लोहे की ग्रिल और एल्युमीनियम की फिटिंग्स उखाड़ ली गई हैं। बिजली के चैंबरों में घुसकर फर्श पर लगी लोहे की भारी प्लेटें तक चोरी हो गई हैं। स्टेडियम परिसर को देखकर ऐसा लगता है जैसे यहां लंबे समय से चोरों का राज चल रहा है। अभी तक यह मामला उजागर ही नहीं हुआ न ही विभाग को इसकी कोई जानकारी है। स्टेडियम में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए चार हाई-टेक साइलेंट जेनरेटर स्थापित किए गए थे। इन जेनरेटरों का आज तक एक बार भी इस्तेमाल नहीं हो पाया है। टेंडर और निविदाओं की उलझनों के कारण स्टेडियम का काम चार साल से अटका है। इसी बंद पड़े काम का फायदा उठाकर चोरों ने एक-एक कर चारों जेनरेटरों के कीमती पुर्जे और तांबा उखाड़ लिया। सरकंडों व झाड़ियों के बीच यह जनरेटर जंग खा रहे हैं। कोई इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम की सूरत बदलने के लिए 11 अप्रैल 2017 को निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यह 42.89 करोड़ की लागत से तैयार होना था। संवाद

अंबाला कैंट के निर्माणाधीन वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बिजली पैनल कक्ष में से लोहे की प्लेटो

अंबाला कैंट के निर्माणाधीन वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बिजली पैनल कक्ष में से लोहे की प्लेटो

अंबाला कैंट के निर्माणाधीन वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बिजली पैनल कक्ष में से लोहे की प्लेटो

अंबाला कैंट के निर्माणाधीन वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बिजली पैनल कक्ष में से लोहे की प्लेटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed