{"_id":"677058d5a1805da4ea02a436","slug":"four-candidates-filed-their-nominations-on-the-last-day-ambala-news-c-36-1-ame1006-135134-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चार उम्मीदवारों ने अंतिम दिन भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चार उम्मीदवारों ने अंतिम दिन भरा नामांकन
विज्ञापन
बराड़ा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन बराड़ा में चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव के लिए नियुक्त सब चुनाव अधिकारी बीडीपीओ सुशील मंगला ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि मंगलवार को नामांकन वापसी और चुनाव चिन्ह अलाट किए जाएंगे।
शनिवार को जसबीर सिंह केसरी (हरियाणा सिख पंथक दल), सुखविंद्र सिंह मान (पंथक दल झींडा), राजिन्द्र सिंह (आजाद) और बलदेव सिंह (आजाद) ने अपना नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा इन सभी के कवरिंग कैंडिडेट ने भी अपना नामांकन भरा। इससे पहले सतविंद्र पाल बजाज भी एसजीपीसी सदस्य के लिए अपना नामांकन भर चुके हैं यानि कुल पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उल्लेखनीय है कि एचएसजीपीसी का चुनाव 19 जनवरी को होगा। इस अवसर पर ग्राम सचिव नेत्रपाल, जसपाल समेत अन्य मौजूद रहे।
बराड़ा क्षेत्र में बनाए 13 बूथ
बराड़ा में कुल 13 बूथ बनाए हैं। इसमें बूथ नंबर एक और दो राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा, बूथ नंबर 3 राजकीय उच्च विद्यालय राजोली, बूथ नंबर 4 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धीन, बूथ नंबर 5 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनौरा, बूथ नंबर 6 सामुदायिक केंद्र खान अहमदपुर, बूथ नंबर 7 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल उगाला, बूथ नंबर 8 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देहरा सलीमपुर, बूथ नंबर 9 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अधोया, बूथ नंबर 10 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहौनी, बूथ नंबर 11 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल केसरी, बूथ नंबर 12 राजकीय हाई स्कूल तेपला तथा बूथ नंबर 13 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल साहा बनाएं गए हैं।
विज्ञापन
19 जनवरी को होंगे चुनाव
एचएसजीपीसी का चुनाव 19 जनवरी को होगा। प्रदेश भर में कुल 40 वार्ड बनाए हैं, जिसमें चुनाव जितने वाले कुल 40 सदस्य हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य बनेंगे। इन चुनावों में केवल अमृतधारी सिख ही चुनाव लड़ पाएंगे। उम्मीदवार को गुरुमुखी लिपि पढ़नी और लिखनी आनी चाहिए। गुरुद्वारे का वेतनभोगी सेवक, अपनी दाढ़ी या केश को काटने या साफ करने वाले, शराब, नशीले पदार्थों या मांस का सेवन करने वाले चुनाव नहीं लड़ सकते। इसके अलावा मानसिक रूप से अस्वस्थ, दिवालिया घोषित और नैतिक अधमता से संबंधित किसी अपराध में दोषी व्यक्ति भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।