Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Foul-smelling water is coming from household taps in Dayal Bagh.

Ambala News: दयाल बाग में घरों के नलों से आ रहा बदबूदार पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Foul-smelling water is coming from household taps in Dayal Bagh.
अंबाला छावनी के दयालबाग में एचडीएफसी एटीएम के पास घरों में आ रहा गंदा पानी। निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के बब्याल रोड स्थित दयाल बाग (एचडीएफसी एटीएम के नजदीक) क्षेत्र में एक बार फिर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। इलाके के घरों में नलों से बदबूदार पानी की सप्लाई हो रही है। इससे स्थानीय निवासियों में रोष है। खासकर जिन परिवारों में शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यक्रम होने हैं, उनके लिए यह समस्या बड़ी मुसीबत बन गई है।
क्षेत्रवासी दीपक, मनोज, गुरप्रीत व गौतम आदि का कहना है कि बीते कुछ दिनों पहले भी इलाके में बेहद गंदा और दूषित पानी आ रहा था। हालांकि अब पानी देखने में तो साफ लग रहा है, लेकिन उसमें से लगातार हल्की दुर्गंध आ रही है। लोगों को डर है कि पिछली बार की तरह यह बदबू धीरे-धीरे और बढ़ेगी। इससे इलाके में जलजनित बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो सकता है। मजबूरी में लोगों को पीने और खाना बनाने के लिए बाजार से पानी के कैंपर खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

------
शादी वाले घरों में बढ़ी चिंता
इलाके के एक निवासी ने बताया कि उनके घर में सोमवार से शादी के कार्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन नलों से बदबूदार पानी आने के कारण घर के कामकाज और रसोई की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शादी के माहौल में साफ पानी के लिए भटकना परिवार के लिए मानसिक और आर्थिक परेशानी का सबब बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत
दीपक, मनोज, गुरप्रीत व गौतम का आरोप है कि समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन इस बार न तो शिकायत दर्ज होने का कोई पुष्टिकरण मैसेज आया और न ही संबंधित क्षेत्र के एसडीओ का संपर्क नंबर उपलब्ध करवाया गया। इस वजह से लोग सीधे अधिकारियों से बात कर अपनी समस्या का त्वरित समाधान भी नहीं करवा पा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि पाइपलाइन में हो रही लीकेज की तुरंत जांच करवाई जाए और सोमवार से पहले इलाके में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

-----
मामला संज्ञान में आया है। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाएगा।
- जगदीप सिंह, विर्क, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed