{"_id":"68a9f33e94f88d21b50b5be5","slug":"foul-smell-emanating-from-the-dumping-zone-at-12-cross-road-garbage-is-spreading-on-the-roads-ambala-news-c-36-1-amb1001-148305-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 12 क्रॉस रोड पर डंपिग जोन से उठ रही बदबू, सड़कों पर फैल रहा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 12 क्रॉस रोड पर डंपिग जोन से उठ रही बदबू, सड़कों पर फैल रहा कचरा
Sat, 23 Aug 2025 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
राहुल कुमार।
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के 12 क्रॉस रोड पर बने कचरा डंपिंग जोन से उठ रही बदबू पूरे क्षेत्र के लिए परेशानी का सबब बन गई है। रही-सही कसर डंपिंग जोन में घुसकर सड़कों पर कचरा फैलाने वाले बेसहारा गोवंश पूरी कर रहे हैं जोकि तादाद में भी 15 से 20 के करीब हैं। ऐसे में अब डंपिंग जोन के बाहर भी कचरा गिरने लगा है, वहीं नजदीक जा रहे नाले में भी इस कारण गाद जमा होने लगी है।
बेहाल स्थानीय निवासी
वार्ड नंबर 24 के रिहायशी क्षेत्र में बना कचरा डंपिंग जोन स्थानीय निवासियों के लिए गले की फांस बन गया है। लोगों का खुले में बैठना दूभर हो गया है। पूरा दिन डंपिंग जोन से दुर्गंध आती रहती है। बावजूद इसके कचरे के निस्तारण को लेकर भी न तो कोई शेड बनाया गया है और न ही सुरक्षा को लेकर कोई गेट लगाया गया है। इस कारण अब यहां गंदगी के ढेर नजर आने लगे हैं जोकि लगातार फैलते हुए सड़क तक पहुंचने लगे हैं दूसरी बड़ी समस्या मक्खी-मच्छरों की है, इससे स्थानीय निवासियों को छुटकारा नहीं मिल रहा।
आधे क्षेत्र का आता है कचरा
छावनी के आधे क्षेत्र का कचरा 12 क्रॉस रोड के डंपिंग जोन में आता है। इसके लिए ठेकेदार की तरफ से 20 छोटे वाहन और छह के करीब ट्रॉलियों को लगाया गया है जोकि सुबह आठ बजे अपने-अपने वार्ड में निकल जाते हैं और दोपहर दो बजे कचरा लेकर डंपिंग जोन में पहुंचते हैं। इस दौरान काम की वस्तुओं को कर्मचारी पहले ही अलग-अलग करके अपने पास रखे थैलों में डाल लेते हैं और बाकी कचरा डंपिग जोन में फेंक दिया जाता है।
विज्ञापन
कचरा डंपिंग जोन से जुड़ी समस्या को लेकर कार्रवाई की जा रही है। छावनी से बाहर जगह की तलाश जारी है। स्थानीय निवासियों से जुड़ी इस समस्या को लेकर नगर परिषद पूरी तरह से गंभीर है।
- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नप सदर, अंबाला।