फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former soldiers remained alert, 91-year-old said, will die for the country

Ambala News: पूर्व सैनिक रहे मुस्तैद, 91 वर्षीय बोले, देश के लिए मर मिटेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Former soldiers remained alert, 91-year-old said, will die for the country
पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी के पदा​धिकारी व सदस्य शनिवार को उपायुक्त कार्यालय पर जानकारी देते हुए
अंबाला सिटी। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति चल रही है। इसको देखते हुए पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी ने भी देश की सेवा के लिए अपने हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी पदाधिकारी और सदस्य शनिवार सुबह उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त के नाम पत्र सौंपा और हर तरह के सहयोग के लिए आगे रहने का आश्वासन दिया। यही नहीं 91 वर्षीय पूर्व हवलदार बलवंत सिंह का हौसला उम्र बढ़ने के बाद भी कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह देश के लिए जीते हैं और देश के लिए मर मिटेंगे।
विज्ञापन

ड्यूटी हो या रक्तदान, हमेशा हैं तैयार : सूबेदार गुलाबदीन
पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी के प्रधान सूबेदार गुलाबदीन ने बताया कि पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी के वालंटियर की किसी भी तरह की जरूरत पड़ती है तो वह सभी तैयार हैं। चाहे किसी ड्यूटी के लिए या रक्तदान के लिए जरूरत हो, वह सभी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कमेटी में जिले से 1350 से ज्यादा पूर्व सैनिक जुड़े हैं। कमेटी में 80 से 90 वर्ष के पूर्व सैनिक भी अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं। उनका जज्बा कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो--11
पूर्व हवलदार बोले पांच लड़ाइयां लड़ चुके
पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी के सदस्य 91 वर्षीय पूर्व हवलदार बलवंत सिंह का जज्बा देश के लिए हम भी कम नहीं है। उन्होंने बताया कि वह 1950 में सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने देश के लिए पांच लड़ाई लड़ी हैं। वह 1973 में सेवानिवृत्त हुए थे। अब वह 91 वर्ष के हो चुके हैं। अगर उनको सेना की ओर से बुलाया जाता है तो वह सबसे पहले जाएंगे।
फोटो--12
कोट्स
कारगिल की लड़ाई लड़ी है। कारगिल की लड़ाई में पाकिस्तान के दांत खट्टे किए। उससे पहले भी हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। अब भी पूर्व सैनिक होने के नाते वह देश के साथ खड़े हैं। सैनिक कभी बूढ़ा नहीं होता। वह मरते दम तक देश के लिए अपना योगदान देता है। अगर अब भी हमारी सेना को उनकी जरूरत है तो वह आज भी देश के लिए खड़े हैं।

बलजीत सिंह, पूर्व नायब सूबेदार।

पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य शनिवार को उपायुक्त कार्यालय पर जानकारी देते हुए

पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य शनिवार को उपायुक्त कार्यालय पर जानकारी देते हुए

पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य शनिवार को उपायुक्त कार्यालय पर जानकारी देते हुए

पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य शनिवार को उपायुक्त कार्यालय पर जानकारी देते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed