फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former Minister of State Aseem Goyal rejected the allegations against him

अंबाला पोस्टर विवाद: पूर्व मंत्री असीम गोयल बोले- मेरे खिलाफ हो रहा राजनीतिक षड्यंत्र, सारे आरोप बेबुनियाद

Tue, 22 Apr 2025 03:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 03:06 PM IST
सार

अंबाला में पोस्टर विवाद के बाद पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल का बयान सामने आया है। उन्होंने उनके ऊपर आरोप लगाने वाले दोनों लोगों पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। 

विज्ञापन
Former Minister of State Aseem Goyal rejected the allegations against him
पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के बहबलपुर गांव के दलजीत सिंह व पंच रवि कुमार के द्वारा पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पर सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगाने के बाद अब यह विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है।शहरभर में सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। मंगलवार को इस मामले में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल का भी बयान सामने आया है।

विज्ञापन


पूर्व राज्य मंत्री ने बोला हमला 

पूर्व राज्य मंत्री ने उन पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाने वाले दोनों लोगों पर जमकर हमला बोला और उन्हें लोमड़ी बताया। पूर्व मंत्री ने कहा कुछ लोमड़ी अपने धनबल व बाहुबल के बलबूते उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं। हालांकि  ऐसे लोगों के पास जनबल नहीं है। गोयल ने इस मामले को अपने खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है। असीम गोयल ने कहा कि यह गांव की पंचायत और तीन लोगों का आपसी मामला है जो कि गांव में बने अंबेडकर भवन से जुड़ा है लेकिन यह कुछ ऐसे राजनीतिक लोगों का षड्यंत्र है जो सामने से नहीं लड़ सकते।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले को लेकर बहबलपुर गांव के मौजूदा सरपंच प्रतिनिधि किरपाल सिंह भी सामने आए। उन्होंने असीम गोयल पर आरोप लगाने वाले दलजीत सिंह ओर पंच रवि कुमार पर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर भवन पर कब्जा करने के आरोप लगाए। सरपंच प्रतिनिधि ने कहा गांव में बने अंबेडकर भवन को लेकर ये लोग बीते करीब 15 सालों से अड़चनें पैदा कर रहे हैं। पिछले सरपंचों के कार्यकाल में भी इन लोगों ने यही काम किया था। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि इस मामले को लेकर अब पूरे गांव ने डीसी अंबाला को भी एक पत्र लिखकर मामले की वास्तविकता बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rohtak: डीसी ने बुलाई मेयर और पार्षदों की बैठक, पानी की किल्लत को लेकर हुई चर्चा

क्या है मामला? 

हरियाणा के अंबाला में दो लोग इच्छा मृत्यु की मांग कर रहे हैं।  शहर में इसको लेकर कई जगह पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टरों पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल का नाम  लिखा है। इन दोनों  लोगों ने पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पर सत्ता का गलत प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में दोनों लोगों का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक केस का जिक्र करते हुए असीम गोयल द्वारा पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही शहर में कुछ स्थानों पर इस बाबत सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं जिसमें पीड़ितों द्वारा इच्छा मृत्यु या इंसाफ दिलाने की मांग की गई है। 

ये भी पढ़ें: इंसाफ दो या इच्छा मृत्यु: अंबाला के पंच ने पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पर आरोप, पूरे शहर में चस्पा किए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed