फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   DC Meeting with Rohtak Councillors and Mayor water problem in Rohtak

Rohtak: डीसी ने बुलाई मेयर और पार्षदों की बैठक, पानी की किल्लत को लेकर हुई चर्चा

Tue, 22 Apr 2025 02:10 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 02:10 PM IST
सार

रोहतक में पानी की समस्या को लेकर डीसी ने नगर निगम के पार्षदों और मेयर की बैठक बुलाई जिसमें पानी की समस्या को लेकर चर्चा की गई। गर्मियों के शुरुआत में ही रोहतक के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
DC Meeting with Rohtak Councillors and Mayor water problem in Rohtak
पानी की समस्या को लेकर रोहतक में डीसी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में गर्मियों की शुरुआत में ही पीने के पानी की कमी देखने को मिल रही है। परेशान शहरवासी एक हफ्ते में पानी की समस्या को लेकर दो बार रोड जाम कर चुके हैं। इस समस्या के समाधान के लिए डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने मंगलवार को शहर के मेयर व सभी 22 पार्षदों की बैठक बुलाई।

विज्ञापन


बैठक में पेयजल किल्लत को लेकर हुई चर्चा 

बैठक में पेयजल किल्लत के साथ-साथ पार्षदों ने विकास प्रोजेक्ट, सीवरेज जाम और अन्य समस्याओं को भी रखा। शहर में हर साल गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत बढ़ जाती है क्योंकि जनस्वास्थ्य विभाग के पास पानी स्टोर करने की क्षमता कम है और शहर में पानी की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन




पार्षदों के पास अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे लोग

शहर के चारों जलघरों में जेएनएल व भालौठ ब्रांच से पानी आता है, जो 30 अप्रैल तक बंद है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग दोनों समय पीने का पानी नहीं दे पा रहा है। इसके अलावा नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग व बाढ़ नियंत्रण विभाग ने नालों की सफाई नहीं करवाई है जिससे बरसात में जलभराव की समस्या का अंदेशा है। लगातार नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के पास आम लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि व पार्षदों ने 25 मार्च को पंचकूला में शपथ ली  थी और 9 अप्रैल को बजट पास करने के लिए बैठक बुलाई थी। शहर की समस्याओं को लेकर अभी तक सदन की बैठक नहीं बुलाई गई है। ऐसी स्थिति में डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने शहर के सभी पार्षदों की बैठक बुलाई थी। हालांकि मीडिया को इस बैठक से दूर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed