फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala panch accused former state minister Asim Goyal

इंसाफ दो या इच्छा मृत्यु: अंबाला के पंच ने पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पर आरोप, पूरे शहर में चस्पा किए पोस्टर

Mon, 21 Apr 2025 01:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:23 PM IST
सार

हरियाण के अंबाला में एक गांव के पंच और अन्य व्यक्ति ने इंसाफ और इच्छा मृत्यु की मांग की है। दोनों ने पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पर सत्ता का गलत प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Ambala panch accused former state minister Asim Goyal
इंसाफ या इच्छा मृत्यु की मांग करने वाले दोनों शख्स। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में एक व्यक्ति इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है। शख्स ने शहर में कई जगह पोस्टर भी चस्पा किए हैं। इन पोस्टरों पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल का नाम भी लिखा है। चर्चा यह है कि आखिर व्यक्ति इच्छा मृत्यु की मांग क्यों कर रहा है। इच्छा मृत्यु की मांग करने वाले एक नहीं बल्कि दो लोग हैं, जिनमें एक गांव का पंच भी है। 

विज्ञापन


इन लोगों ने पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पर सत्ता का गलत प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में दोनों लोगों की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रही है। जिसमें वह एक केस का जिक्र करते हुए असीम गोयल द्वारा पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही शहर में कुछ स्थानों पर इस बाबत सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। जिसमें पीड़ितों द्वारा इच्छा मृत्यु या इंसाफ दिलाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन




बताया जाता है कि इस संबंध में पीड़ितों ने राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है। मामला बहबलपुर गांव से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसमें पीड़ित दलजीत सिंह व पंच रवि कुमार का आरोप है कि गांव में एक जमीन है। इसको लेकर सरपंच और पंचायत विवाद पैदा कर रहे हैं। इस मामले को कोर्ट में भी चुनौती दी गई, जहां पीड़ितों की जीत हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टरों पर लिखे मोबाइल नंबर बंद
उन्होंने बताया कि जमीन के मामले को लेकर कोर्ट ने उन्होंने स्टे भी लिया है मगर इस स्टे आदेश की तामील नहीं कराई जा रही है। पीड़ितों का आरोप है कि पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल इसमें हस्तक्षेप कर रहे हैं। पीड़ितों पर मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं। इन पोस्टरों पर तीन मोबाइल नंबर लिखे हैं और तीनों ही बंद हैं। 


क्या कहते हैं पूर्व मंत्री गोयल
वहीं दूसरी तरफ पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विरोधियों की साजिश है जो उनकी राजनीतिक छवि को खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed