पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बोले: अयोध्या में भाजपा के उम्मीदवार का हारना दुर्भाग्यपूर्ण, थप्पड़ कांड पर कहा...
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सुरक्षा कर्मी ने हिमाचल प्रदेश से नवनियुक्त सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में कहा कि ये तरीका ठीक नहीं है और कानून के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
अयोध्या में भाजपा के उम्मीदवार के हारने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि श्रीराम मंदिर बनने का लोग 500 सालों से इंतजार कर रहे थे। ये अलग बात है कि श्रीराम मंदिर अलग बात है और राजनीती अलग। विज ने कहा कि हो सकता है वहां पर नास्तिक रहते हों। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सुरक्षा कर्मी ने हिमाचल प्रदेश से नवनियुक्त सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में कहा कि ये तरीका ठीक नहीं है और कानून के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार अनिल विज ने राहुल गांधी के 4 जून को शेयर बाजार में बड़े घोटाले को लेकर दिए बयान कहा कि राहुल गांधी बताये कि किस तरह का घोटाला है। शेयर मार्केट है और उतार चढ़ाव होता रहता है।
हमने आंकलन किया, हमारी वोट प्रतिशत बढ़ी है
हरियाणा के विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड़्डा ने कहा है कि भाजपा विरोधी लहर चल रही है और विधानसभा चुनावों मे भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि "हार और जीत का सही आकलन करना चाहिए और हमने आकलन किये हैं व हमारी वोट प्रतिशत बढ़ी है। विज ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता, जहां जहां कमी रही है वहां वहां पूरे दमखम के साथ काम करेंगे और हम जीतेंगे। एक अन्य सवाल कि भूपेंद्र हुड़्डा ने कहा है कि विधानसभा भंग करवाने के लिए कांग्रेस 10 जून को बैठक करेगी, इस पर विज ने कहा कि इसका फैसला राज्यपाल को करना होता है लेकिन हमारे पास पूरा बहुमत है।