फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Former Haryana minister of state Asim sent jalebi for Rahul Gandhi, said- this is full of delicious juice

Haryana: पूर्व राज्यमंत्री असीम ने राहुल गांधी के लिए भिजवाई जलेबी, बोले- यह नायब रस से भरी हुई

Fri, 18 Oct 2024 12:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Oct 2024 12:57 PM IST
सार

हरियाणा की सियासत में इन दिनों नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के साथ साथ जलेबी भी खूब चर्चित है। जलेबी आजकल सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि राजनीतिक व्यंग का भी मुद्दा बन चुकी है।

विज्ञापन
Former Haryana minister of state Asim sent jalebi for Rahul Gandhi, said- this is full of delicious juice
पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा प्रदेश में नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाये जाने का जश्न भाजपाई धूमधाम से मना रहे हैं। अंबाला में भी पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने 5 क्विंटल जलेबी बांटकर नायब सैनी के सीएम बनने का जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी नायब रस से भरी जलेबी भिजवाई।

विज्ञापन


असीम गोयल ने कहा कि राहुल गांधी यहां इटालवी ज्ञान देने लग गए थे, लेकिन जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को कहा कि यो हरियाणा सै प्रधान यहां इटालवी ज्ञान नहीं चलता, कांग्रेसी हवा में चुनाव लड़ रहे थे। गौरतलब है कि हरियाणा की सियासत में इन दिनों नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के साथ साथ जलेबी भी खूब चर्चित है। जलेबी आजकल सिर्फ मिठाई नहीं बल्कि राजनीतिक व्यंग का भी मुद्दा बन चुकी है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पूर्व राज्य असीम गोयल ने आज राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी जलेबी भिजवाई। असीम गोयल ने राहुल गांधी और हुड्डा को डिब्बों में पैक कर जलेबी भिजवाई। जिसके ऊपर उन्होंने नायब रस से भरी हरियाणा की जनता की फैक्ट्री की जलेबी लिखकर भिजवाया। इस दौरान असीम गोयल ने अपने आवास के बाहर आमजन को भी जलेबी वितरित की और नायब सैनी के सीएम बनने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर असीम गोयल ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार और नायब सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी में आज जलेबी बांटी जा रही है। इतना ही नहीं राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी हम जलेबी भिजवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed