फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   For the first time, two AC buses started from Chandigarh to Mathura.

Ambala News: पहली बार चंडीगढ़ से मथुरा के लिए दो एसी बसें शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
For the first time, two AC buses started from Chandigarh to Mathura.
अंबाला रोडवेज की एसी बस
अंबाला। मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छा समाचार है। अंबाला डिपो ने पहली बार चंडीगढ़ से मथुरा के लिए दो एसी बसों की सुविधा शुरू कर दी है। एक एसी बस चंडीगढ़ से मथुरा के लिए रवाना होगी। वहीं दूसरी एसी बस मथुरा से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

ऐसे में यात्री एसी बस के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन का भ्रमण कर सकेंगे। चंडीगढ़ बस अड्डा से पहली एसी बस सुबह साढे़ आठ बजे मथुरा के लिए संचालन किया जाएगा। इसके बाद 10:15 मिनट पर यह बस अंबाला छावनी बस अड्डा पर पहुंचेगी। जहां से यह करनाल, पानीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल होते हुए शाम पांच बजे मथुरा पहुंचेगी। इसके बाद यह बस रात्रि विश्राम कर अगले दिन मथुरा से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

ऐसे ही चंडीगढ़ की तरह मथुरा से सुबह साढे़ आठ बजे एक ही समय में दूसरी बस का चंडीगढ़ के लिए संचालन होगा। यह एसी बस पलवल, फरीदाबाद, दिल्ली, पानीपत, करनाल, अंबाला होते हुए शाम को पांच बजे के करीब चंडीगढ़ पहुंचेगी। जहां पर रात्रि विश्राम के बाद अगले फिर से मथुरा के लिए रवाना होगी। मौजूदा समय में अंबाला डिपो के पास 10 एसी बसें है। जिसमें से आठ एसी बसें अंबाला और दो एसी बस नारायणगढ़ सब डिपो के पास है। अंबाला की आठ बसों में से चार एसी बसें चंडीगढ़ से दिल्ली, दो बसें पटियाला से दिल्ली, दो बसें चंडीगढ़ से मथुरा के लिए संचालन किया जा रहा है। वहीं नारायणगढ़ सब डिपो की दोनों बसों का संचालन चंडीगढ़ से दिल्ली किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चंडीगढ़ से मथुरा और मथुरा से चंडीगढ़ के लिए सुबह के समय में दोनों एसी बसों का संचालन किया गया है। यह दोनों बसें सुबह चलकर शाम को चंडीगढ़ और मथुरा पहुंची। जहां पर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन फिर से चंडीगढ़ और मथुरा के लिए रवाना होगीं।

अजीत सिंह, अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed