फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   For the first time, the irrigation department will conduct a survey of the depth and width of Tangri

Ambala News: पहली बार टांगरी की गहराई और चौड़ाई का सर्वे कराएगा सिंचाई विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
For the first time, the irrigation department will conduct a survey of the depth and width of Tangri
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। पहाड़ों में भारी बारिश के बाद गत सालों से उफान पर रहकर तबाही मचाने वाली टांगरी नदी का पहली बार सिंचाई विभाग सर्वे कराने जा रहा है। जल्द ही करीब 10 लाख रुपये की लागत से टेंडर निकाला जाएगा। इस टेंडर के तहत एक टीम टांगरी नदी का पूरा सर्वे कर उसे कागजों पर उतारेगी।
पता किया जा रहा है कि आखिर टांगरी की कितनी गहराई, चौड़ाई और लंबाई है। कितना रेत है और कौन सी क्वालिटी का। कितना एरिया माइनिंग तो कितना सिंचाई विभाग के अंडर आता है। सर्वे पूरा होने के बाद प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा, जिससे कि टांगरी नदी पर काम किया जा सके। पहाड़ों में अगर भारी बारिश होती है तो हजारों क्यूसेक पानी टांगरी बांधों के बीच में ही रह सके और जद में बसी कॉलोनियों में बाढ़ से हालात बन सके।
विज्ञापन

दरअसल, यह टेंडर मानसून से पहले ही हो जाना था लेकिन आचार संहिता के चलते कागजों में भी अटका पड़ा था। अब सिंचाई विभाग ने नदियों से जुड़े विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी करने का काम तेजी से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 10 साल में टांगरी का बदला स्वरूप

सालों पहले टांगरी नदी की जद में चंद मकान थे। अब इन मकानों की संख्या हजारों में हो गई है। यहां तक कि नदी के बीच में भी मकान बनने से जगह-जगह नदी का रुख बदल गया है। कहीं जाकर नदी की चौड़ाई अधिक है तो कहीं बिल्कुल कम हो चुकी है। नदी का पूरा स्वरूप बदल चुका है। ऐसे में नदी में काम करने पर काफी परेशानी हो सकती है। सिंचाई विभाग टेंडर निकालकर बांध को मजबूत कर सकता है और अन्य छोटे काम कर सकता है। माइनिंग का टेंडर आदि देने के लिए सर्वे करवाकर पूरा खाका तैयार करना जरूरी है। दरअसल, टांगरी नदी एक बरसाती नदी है। पहाड़ों में भारी बरसात होती है तो पानी आता है।
वर्जन

टांगरी नदी के सर्वे का जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। नदी की चौड़ाई, लंबाई व गहराई आदि का पता लगाकर पूरा प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा जाएगा।
अमित रघुवंशी, एसई, सिंचाई विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed