{"_id":"5d7020e68ebc3e017834059c","slug":"for-public-facility-ambala-news-knl41307152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा वक्फ बोर्ड की 12560 संपत्तियों को मिली यूनीक आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा वक्फ बोर्ड की 12560 संपत्तियों को मिली यूनीक आईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर अब गैरकानूनी तरीके से कब्जा नहीं हो पाएगा। बोर्ड की सभी संपत्तियां अब डिजिटल हो गई हैं। देश में हरियाणा वक्फ बोर्ड पहला ऐसा बोर्ड बन गया है जिसकी संपत्तियां डिजिटल हो गई हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के संयुक्त सचिव जाने आलम ने बुधवार को ये बात कही। आलम ने कहा कि इसके लिए 100 दिन का समय तय किया गया था। मगर हरियाणा वक्फ बोर्ड ने ये काम तय समय से पहले ही कर दिया है। इससे पहले यहां पहुंचने पर बोर्ड के प्रशासक एवं आईजी (कानून व्यवस्था) डॉ. हनीफ कुरैशी ने आलम का अभिनंदन किया था। संपत्तियों क डिजिटलीकरण को लेकर बुधवार को यहां बोर्ड के सभी अधिकारियों की मीटिंग भी हुई थी। प्रशासक कुरैशी ने बताया कि सभी संपत्तियों की जीआईएस मैपिंग के मामले में भी उनका बार्ड सबसे आगे है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल में 8202 वक्फ संपत्तियों की मैपिंग हो चुकी है। अब इन संपत्तियों का सही इस्तेमाल हो पाएगा। कोई भी गैरकानूनी तरीके से इन पर कब्जा नहीं जमा पाएगा। उन्होंने बताया कि संपत्तियों से जुड़ी 6676 फोटो भी अपलोड हो चुकी हैं।
12560 संपत्तियों की बनाई गई यूनीक आईडी
हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी इम्तियाज खिज्जर ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल के तहत बोर्ड की 12560 संपत्तियों को एक यूनीक आईडी दी गई है। उन्होंने बताया कि संपत्तियों के डिजिटलीकरण व मैपिंग के लिए दो टीमें गठित की गई थी। इन टीमों ने तय समय से पहले ही दी गई जिम्मेदारी को पूरा कर लिया है। खिज्जर ने बताया कि इस कार्य की वजह से अल्पसंख्यक मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हरियाणा वक्फ बोर्ड को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस इन मैनेजमेंट ऑफ वक्फ से भी सम्मानित किया गया है।
बोर्ड की आय में 50 फीसदी की गिरावट
पूछे जाने पर बोर्ड अधिकारियों नस्त्रत्त्े यह बात स्वीकार की है कि नए एक्ट की वजह से हरियाणा वक्फ बोर्ड की सालाना आमदनी में 50 फीसदी की गिरावट आई है। पहले संपत्तियों की लीज व दूसरे रिसोर्स से बोर्ड को 27-28 करोड़ की आमदनी होती थी। मगर अब यह घटकर 14-15 करोड़ रूपये रह गई है। हालांकि अधिकारी अब धीरे-धीरे आमदनी में बढ़ौतरी होने की बात कह रहे हैं। इस साल बोर्ड को करीब 19 करोड़ की आमदनी हुई है।