फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Football residential academy gets green signal, three others awaited

Ambala News: फुटबॉल की रिहायशी अकादमी को मिली हरी झंडी, तीन अन्य का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Football residential academy gets green signal, three others awaited
अंबाला। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार छावनी वारहीरोज स्टेडियम में फुटबॉल की रेजिडेंशियल अकादमी को शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। करीब छह माह के इंतजार के बाद फीफा से अप्रूव्ड अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल स्टेडियम में प्रदेश भर से चयनित करीब 25 खिलाड़ी अपने खेल में निखार ला सकेंगे। इस अकादमी की शुरूआत एक अक्तूबर को जारी हुए खेल विभाग के निर्देशों के बाद हुई। चयनित हुए खिलाड़ियों में अंबाला के चार, सिरसा, हिसार, जींद, यमुनानगर, झज्जर, कुरुक्षेत्र, कैथल व करनाल के खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

हालांकि वारहीरोज स्टेडियम में तीन ओर रेजिडेंशियल अकादमियां अलॉट हुई हैं। इनमें जिम्नास्टिक, स्वीमिंग और वेटलिफ्टिंग की अकादमी शामिल हैं। अभी इन्हें चलाने करने के निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में करीब 75 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें इसके शुरू होने का इंतजार है। वह बिना अकादमी शुरू होने के बावजूद अपने स्तर पर अंबाला में ही पीजी कमरे लेकर रह रहे हैं और मैदान में पसीना बहा रहे हैं। बता दें कि फुटबॉल अकादमी पहले भी चल रही थी, लेकिन अबकी बार इस अकादमी को फतेहाबाद अलॉट कर दिया था। ऐसे में काफी प्रयासों के बाद अंबाला को फिर यह अकादमी मिली।
विज्ञापन

स्टेडियम के होस्टल में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था

उधर, फुटबॉल अकादमी में चयनित खिलाड़ियों के लिए राहत की बात यह है कि होस्टल में उन्हें अब बेड व अलमारी मिल सकेगी। लाखों रुपये की लागत से फर्नीचर आ गया है। पिछले साल अकादमी में चयनित हुए खिलाड़ियों को महज पलंग व गद्दों का सहारा था। अकादमी में खिलाड़ियों को रहने, खाने-पीने की व्यवस्था के अलावा कई सुविधाएं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 खेल नर्सरियों में भी निखर रही खिलाड़ियों की प्रतिभा

अंबाला में 20 खेल नर्सरियां हैं। मौजूदा समय में 18 खेल नर्सरियां स्टेडियम के अलावा अलग-अलग स्थानों पर चल रही हैं। प्रत्येक खेल नर्सरी में 25-25 खिलाड़ी हैं। अंडर-15 तक खिलाड़ियों को 1500 रुपये और अंडर-19 को दो हजार रुपये डाइट के दिए जाते हैं। इनमें बॉक्सिंग, हैंडबॉल, हॉकी, वूशु, बॉस्केटबॉल, लॉन टेनिस, जुडू, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, फुटबॉल, तैराकी, फैंसिंग आदि खेल की नर्सरियां शामिल हैं।


फुटबॉल की रेजिडेंशियल अकादमी 1 अक्तूबर से शुरू हो गई है। खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में होस्टल में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। बाकी तीन अकादमियों को शुरू करने के निर्देश नहीं आए हैं।
-विश्वजीत कोच, फुटबॉल, वारहीरोज स्टेडियम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed