अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के विद्यार्थी राष्ट्रीय खेलों में सफलता के बाद अब प्रतिष्ठित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) खेलों की तैयारी कर रहे हैं।
युवा खिलाड़ी फुटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इन दिनों मैदान पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में अभ्यास सत्र चल रहा है। खिलाड़ियों का पूरा ध्यान शारीरिक फिटनेस, खेल की गति और सहनशक्ति पर है।
फुटबॉल में आदित्य, प्रशांत, भविष्य, हर्षवर्धन, निखिल, अक्षित और रुद्र तैयारी कर रहे हैं। वहीं, हैंडबॉल में रौनक, तन्मय, प्रियांशु, हर्षित, अजीमुद्दीन और गोविंद पसीना बहा रहे हैं। प्रबंधन को खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। संवाद