फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Food safety department woke up, filled 11 samples

Ambala News: जागा खाद्य सुरक्षा विभाग, भरे 11 नमूने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Food safety department woke up, filled 11 samples
अंबाला सिटी ​​स्थित किराने की दुकान पर जांच करती खाद्य सुरक्षा  विभाग की टीम । विभाग
अंबाला सिटी। नवरात्र में कुट्टू के आटे से बने उत्पाद खाने से लोगों के बीमार पड़ने के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को भी शहर के नागरिक अस्पताल में कुट्टू के आटे से बीमार पड़ने वाले तीन मरीज आए। इन्हें उपचार के बाद भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ लाेगों के बीमार पड़ने के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग जागा। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम ने अंबाला सिटी में कई दुकानों पर निरीक्षण किया। इन प्रतिष्ठानों से कुट्टू के आटे के 11 नमूने भरे। इसके साथ ही कुट्टू के आटे को नष्ट भी कराया गया, जिससे कि आगे कोई व्यक्ति इसके सेवन से बीमार न पड़े। गौरतलब है कि अभी तक अंबाला जिला में कुट्टू के आटे से बने व्यंजन खाने के बाद अभी तक 30 लोगों की तबियत बिगड़ने के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


यहां भरे कुट्टू सामक के नमूने

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कादियान और उनकी टीम ने बलदेव नगर में नरूला करियाना स्टोर पर नवरात्रों मे खाए जाने वाले कुटटू के आटे को निरीक्षण किया। इसके बाद आटे के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम कुनाल करियाना स्टोर नारायणगढ रोड पर पहुंची। बलदेव नगर में भी विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुट्टू के आटे और सामक को चेक किया। दुकान में रखे खुले आटे के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

हमने अंबाला शहर में स्थित 11 दुकानों पर कुट्टू के आटे व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
-डॉ. योगेश कादियान, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed