{"_id":"69e14825e7d7a3cb94048746","slug":"following-the-collision-the-containers-tires-and-the-motorcycle-burst-into-flames-one-person-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1017-161724-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टक्कर के बाद कंटेनर के टायर व बाइक धूं-धूं कर जल उठे, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टक्कर के बाद कंटेनर के टायर व बाइक धूं-धूं कर जल उठे, एक घायल
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित मोहड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह 11 बजे एक हादसे में बियर के खाली कैन से भरे कंटेनर व बाइक में भीषण आग लग गई। यह आग कंटेनर व बाइक के बीच टक्कर लगने के बाद अचानक लगी थी। हादसे के बाइक से गिरने पर चालक अद्दोमाजरा गांव निवासी लाभ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उन्हें राहगीरों की मदद से एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग की लपटों पर काबू पाया। हादसे के बाद हाईवे का यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित हो गया था। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दुरुस्त करवाया।
नीचे फंसी बाइक की चिंगारी से टायरों ने पकड़ी आग
मोहड़ा चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि हाथरस निवासी बच्चू सिंह कंटेनर में बियर के खाली कैन नूंह से लेकर पंजाब के बटाला फैक्टरी में जा रहा था। मोहड़ा के पास अचानक बाइक के साथ भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर के टायरों व बाइक ने तुरंत आग पकड़ ली। टायरों के जरिये कंटेनर में भी आग लग गई थी। समय रहते दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था। दूसरी ओर, हादसे के समय दमकल कर्मियों ने सबसे पहले कंटेनर में रखे सिलिंडरों को ठंडा किया ताकि किसी बड़े धमाके को रोका जा सके। हादसे में बाइक भी पूरी तरह से जल गई। प्राथमिक दृष्टि से ऐसा लग रहा है कि बाइक के फंसने के बाद निकली चिंगारियों से कंटेनर में आग लग गई होगी। घायल के बयान पर स्थिति स्पष्ट होगी।
पुराने कपड़ों की फेरी का काम करता था बाइक चालक
इस हादसे में घायल अंबाला के नग्गल थाना क्षेत्र स्थित अद्दोमाजरा गांव निवासी लाभ सिंह पुराने कपड़ों की फेरी का काम करता था। ईंट-भट्ठों पर वह फेरी लगाता था। वीरवार सुबह वह फेरी कर अंबाला कैंट की तरफ आ रहा था कि अचानक कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, जिसे डायल 112 और पुलिस के जवानों ने मशक्कत के बाद सुचारू करवाया।