फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Follow up: The footage will reveal the horoscope of the kidnappers

फॉलोअप : फुटेज खोलेगी अपहरणकर्ताओं की कुंडली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Follow up: The footage will reveal the horoscope of the kidnappers
अंबाला। पंचकूला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सिटी निवासी अभिषेक की शिकायत पर जीआरपी ने मारपीट करके उसका अपहरण करने के मामले में सात नामजद सहित अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। फुटेज में आरोपी युवक अभिषेक को गाड़ी में जबरदस्ती डालते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें सिटी के रहने वाले राहुल वालिया, शरीफ उर्फ साहिल राठौड, मिट्ठु उर्फ वैभव वासी कबीर नगर, रुद्र प्रताप, अनुभव शुद, रिम्पी सरदार, दीपक व अन्य लडकों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी शुरु कर दी है। इसके लिए थाना प्रभारी की अध्यक्षता में दो टीमों का गठन किया गया है जोकि सादी वर्दी में अलग-अलग ठिकानों पर तैनात हो गई हैं ताकि बिना किसी परेशानी के आरोपियों की धरपकड़ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
यह था मामला
घटना 23 सितंबर रात 12.30 बजे की है। जब अभिषेक अपने दोस्तों रोहित, निशांत और सौरव कुमार के साथ माता वैष्णो देवी कटरा से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। जब वो अपनी बाइक लेने के लिए पार्किंग में पहुंचे तो सौरव पर्ची लेकर बाइक लेने चला गया और वो, निशांत ओर रोहित बाहर खडे होकर सौरव का इंतजार करने लगे। कुछ देर बार सौरव के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो देखा कि राहुल वालिया, शरीफ उर्फ साहिल राठौर, मिट्ठु उर्फ वैभव, रुद्र प्रताप हाथ में लोहे के पाइप व रॉड लिए हुए हैं और उन्होंने आते ही उसकी दाहिनी टांग पर रॉड से वार किया तो वो लड़खड़ा कर नीचे गिर गया। इस दौरान उसके तीनों दोस्त मौके से भाग गए। उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया और रिम्पी सरदार उसके मुंह मे पिस्तोल नुमा कोई चीज डालकर कहा कि अगर उसने शोर मचाया तो गोली मार देंगे। इस बाद वो जबरदस्ती गाड़ी में डालकर और आंखों पर पटी बांधकर अज्ञात स्थान पर ले गए। कमरे में उन्होंने उसे नंगा करके पीटा और उसकी वीडियो भी बनाई। वहीं उसका मोबाइल, पर्स व एटीएम कार्ड भी छीन लिया। इसके बाद उसे अधमरी हालत में पंचकूला के सेक्टर छह स्थित नागरिक अस्पताल के बाहर फेंक कर चले गए।

वर्जन
पंचकूला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन अभिषेक की शिकायत पर दर्जनभर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरु कर दी गई है।
धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed