फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fog wreaks havoc in Haryana Haryana Roadways bus collides with a truck in Ambala four injured

हरियाणा में कोहरे का कहर: अंबाला में ट्रक से टकराई हरियाणा रोडवेज बस, चालक समेत 4 घायल; ट्रक चालक फरार

Fri, 16 Jan 2026 11:44 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Jan 2026 11:44 AM IST
सार

घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से बस चालक को सामने चल रहे ट्रक का सही अंदाजा नहीं हो सका और बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Fog wreaks havoc in Haryana Haryana Roadways bus collides with a truck in Ambala four injured
घना कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंबाला में घने कोहरे के बीच सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें हरियाणा रोडवेज की एक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित कुल चार लोग घायल हो गए हैं। ट्रक चालक धुंध का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा कुरुक्षेत्र से अंबाला कैंट की ओर आ रही हरियाणा रोडवेज बस के साथ हुआ।

विज्ञापन


सुबह लगभग 7 बजे के आसपास, घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से बस चालक को सामने चल रहे ट्रक का सही अंदाजा नहीं हो सका और बस ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में उस समय 35 से 40 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि टक्कर के बाद कोई अन्य वाहन इससे टकराया नहीं, वरना हादसा और भी भयानक हो सकता था।
विज्ञापन


घायलों में बस चालक शामिल है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य तीन घायल यात्रियों को भी तत्काल इलाज के लिए अंबाला के आदर्श अस्पताल, मोहड़ी में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। ट्रक चालक हादसे के तुरंत बाद धुंध का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed