फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fog in the morning, relief from sunlight during the day

Ambala News: सुबह छाया कोहरा, दिन में धूप से मिली मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning, relief from sunlight during the day
अंबाला छावनी ​के केपिटल चौक पर छाया घना कोहरा और गुजरते वाहन। संवाद
- 9 और 10 को बादल छाने और बारिश के आसार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। तीन दिन से सुबह घना कोहरा छा रहा है। इस वजह से ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। बुधवार को भी सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे का ज्यादा असर देखने को मिला। इसी तरह करनाल और हिसार में 30 मीटर दृश्यता रिकॉर्ड की गई। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से पार्कों में रौनक बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 10 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता है। पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 6 व 7 फरवरी को आंशिक बादल रहने व मध्यम से तेज गति से हवा चलने की संभावना है, लेकिन 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 9 फरवरी रात्रि व 10 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल और बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट की संभावना है। इस दौरान सुबह व देर रात्रि को कहीं-कहीं कोहरा रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed